बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 148 नये मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि इस दौरान 148 नये मामले सामने आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1575 हो गई है।

जमात

कोलकाता, 18 मई पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 172 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि इस दौरान 148 नये मामले सामने आने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1575 हो गई है।

विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि छह मौतों में से पांच महानगर में हुईं और एक मौत दक्षिण 24 परगना जिले में हुई।

इससे पहले सरकार ने कोरोना वायरस से पीड़ित 72 लोगों की मौत का कारण अन्य बीमारियों को बताया था और कहा कि उन मामलों में कोविड-19 इसका प्राथमिक कारण नहीं था।

राज्य में पिछले 24 घंटे में करीब 47 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। अभी तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1006 है।

रविवार की शाम तक करीब 7615 नमूनों की जांच हुई। बीमारी के लिए अब तक कुल 93,570 नमूनों की जांच की गई है।

बंगाल में अभी तक कोविड-19 के 2825 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट