मुख्य समाचार

ट्रक से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद

Bhasha

थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बुधवार को बताया, "शनिवार की रात हसवा पुलिस चौकी के पास नार्कोटिक्स विभाग के निरीक्षक पंकज कुमार ने ट्रक से 31 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में हरियाणा निवासी चालक हर्षदीप सिंह, खलासी प्रीतपाल सिंह और झारखंड निवासी एक तस्कर शोमीदास को पकड़ा था। इन तीनों ने बरामद अफीम झारखंड निवासी तस्कर मनोज कुमार डांगी की बताई थी, लेकिन ट्रक में 60 किलोग्राम अफीम और छिपाए जाने का खुलासा नहीं किया था।"

गेंदों पर किटाणुनाशक के इस्तेमाल पर विचार को रहा है: कोनटूरिस

Bhasha

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के खेल विज्ञान और खेल दवा प्रबंधक एलेक्स कोनटूरिस ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर सुरक्षित वापसी के लिए नियम तैयार किए हैं। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के हालांकि इस साल की दूसरी छमाही में ही खेले जाने की संभावना है।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से बचाव का एक तरीका: डोनाल्ड ट्रंप

Bhasha

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन लेने के लिए हो रही आलोचना पर अपने जवाब में इसे कोरोना वायरस के ‘बचाव का एक तरीका’ बताया. ट्रम्प ने खुलासा किया था कि वह इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए यह दवा ले रहे हैं.

‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू करेगी छत्तीसगढ़ सरकार

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की देश में अपने तरह की एक बड़ी योजना है। योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित राज्य के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और किसान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल होंगे।

पहली मुलाकात में एक्टर जीशु सेनगुप्ता ने विद्या बालन को दिखाया था एटीट्यूड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

IANS

अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा है कि अभिनेता जीशु सेनगुप्ता ने पहली बार मिलने के दौरान उनसे बात नहीं की थी. यहां तक कि वह विद्या को देखकर मुस्कुराए भी नहीं थे.

गोवा में दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 41 लोगों का इलाज जारी

Bhasha

गोवा में भारतीय तटरक्षक बल का एक अधिकारी और एक अन्य महिला कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. राज्य में कुल 41 संक्रमितों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तटरक्षबल बल का अधिकारी मुंबई से गोवा आए 11 सदस्यीय दल का हिस्सा था.

बीसीसीआई के फिलहाल सीएफओ को नियुक्त करने की संभावना नहीं

Bhasha

बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी को अपना इस्तीफा वापस लेने और कार्यकाल पूरा (2021) होने तक काम करने को कहा गया है लेकिन पता चला है कि आला अधिकारियों का मानना है कि सीएफओ की तुरंत नियुक्ति करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी निभा रहा है।

देश में 24 घंटे में आए कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,611 मामले, अब तक कुल 3,303 लोगों की मौत

Bhasha

मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया।

साई इंग वेन ने ताइवान की राष्ट्रपति के रूप में की दूसरे कार्यकाल की शुरुआत

Bhasha

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर चीनी कार्रवाई के बाद हुए चुनाव में साई ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत ने दर्शा दिया है कि ताइवान के लोग चीन का शासन स्वीकार करने के खिलाफ है।

मुंबई से लौटे छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 99 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमित पाए गए छह लोगों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

अकोला में तेल फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं

Bhasha

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं था कोरोना वायरस पॉजिटिव रसोइया, साइ केंद्र में ही रहेंगे हॉकी खिलाड़ी

Bhasha

शीर्ष अधिकारी के अनुसार रसोइये का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ और बाद में वह कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया। अधिकारी ने हालांकि कहा कि डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि मृतक को खिलाड़ियों के रहने के स्थान पर जाने की स्वीकृति नहीं थी।

नीतू सिंह ने फैमिली की पुरानी फोटो की शेयर, इमोशनल होकर लिखी ये बात

IANS

दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा और पोती समारा के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है. नीतू ने सोमवार तड़के इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जहां परिवार कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है.

Cyclone Amphan: चक्रवात तूफान 'अम्फान' के कारण कोलकाता एयरपोर्ट को किया गया कल सुबह तक बंद, कोरोना को लेकर चलाई जा रही विशेष उड़ानें भी रद्द

Subhash Yadav

चक्रवाती तूफान अम्फान तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके की तरफ बढ़ रहा है. यह चक्रवाती तूफान जैसे-जैसे तटीय इलाकों की तरफ पहुंच रहा है इसकी रफ्तार बढ़ रही है. अम्फान के खतरे को देखते हुए कोलकाता एयरपोर्ट को बंद करने का फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती अम्फान तूफान के चलते कल सुबह 5 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट को बंद किया गया है.

Bihar Board 10th Result 2020: आज जारी हो सकता है बिहार 10वीं का परिणाम, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे करें चेक

Rakesh Singh

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी कर सकता है. खबर के अनुसार बीएसईबी ने मूल्यांकन का कार्य कंप्लीट कर लिया है और बुधवार यानि आज कभी भी जारी कर सकता है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

Aarogya Setu Mobile App: भारत में आरोग्य सेतु सबसे सुरक्षित ऐप

IANS

बता दें कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड 19 के मामलों ने 1,00,000 का निशान पार कर लिया है, वहीं 3,300 से अधिक लोग इस वायरस से मर चुके हैं.

तारा सुतारिया ने अपनी बहन पिया के साथ पुरानी फोटो को किया शेयर, कहा- हम दोनों 'बेबी मोमोज' की तरह दिख रहें हैं

IANS

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन पिया सुतारिया के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर को साझा किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जाहिर है कि हम जुड़वां हैं. हम बेबी मोमोज की तरह दिख रहे हैं. पुचकारे जाने के लिए हमेशा तैयार."

तमिलनाडु: कोयंबटूर में उमड़ा प्रवासी मजदूरों का सैलाब, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के पास लेने के लिए पहुंचे यूपी-बिहार के लोग

Anita Ram

तमिलनाडु में भी सड़क पर मजदूरों का सैलाब देखने को मिला. बता दें कि कोयंबटूर के सुंदरपुरम में आज के श्रमिक स्पेशल ट्रेन का पास पाने के लिए हजारों की तादात में उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर इकट्ठा हुए. ये सभी मजदूर ट्रेन पास के लिए आए हैं, ताकि वो अपने घरों को वापस लौट सकें.

KBC 12 Registration Question: अमिताभ बच्चन ने पूछा टीवी शो महाभारत से जुड़ा हुआ ये खास सवाल, क्या आपको पता है जवाब

Team Latestly

जब से लॉकडाउन शुरू हुआ उसके बाद टीवी पर 3 दशक पुराने शो रामायण और महाभारत ने वापसी की. जिसके बाद लोगों ने एक बार फिर जमकर शो पर अपना प्यार लुटाया. जिसके चलते इन शो ने जबरदस्त टीआरपी बटोरी है.

मेघालय में चेन्नई से लौटा शख्स कोविड-19 से संक्रमित

Bhasha

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने यह जानकारी दी।

Categories