मुख्य समाचार
ओडिशा में दो बेटों ने मां को पीट-पीटकर मार डाला
Bhashaपुलिस ने शुक्रवार को कहा कि दोनों आरोपी रबी सिंह (25) और राजा सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आये
Bhashaजिला निगरानी अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि आज सरकारी प्रयोगशाला से 72 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 71 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की कोयला घोटाले में दोष सिद्धी पर अदालत का रोक लगाने से इंकार
Bhashaन्यायमूर्ति विभु बाखरु ने कहा कि व्यापक राय यह है कि अपराधों से जुड़े व्यक्तियों को सार्वजनिक पदों के लिये चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। लिहाजा कोड़ा के पाक-साफ होने तक दोषी करार दिये जाने पर रोक लगाना ठीक नहीं है।
थोक बाजारों में टमाटर के दाम तीन साल के निचले स्तर पर पहुंचे
Bhashaराष्ट्रीय राजधानी की आजादपुर थोक मंडी में पिछले साल 22 मई को टमाटर की कीमत 14.30 रुपये प्रति किलोग्राम थी जबकि हैदराबाद और बेंगलूरु में यह 30 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी।
गोदरेज इंडस्ट्रीज को चौथी तिमाही में 102 करोड़ रुपये का मुनाफा
Bhashaकंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 423.65 करोड रुपये था।
एआईटीए ने अभी अभ्यास शुरू नहीं करने का सुझाव दिया
Bhashaएआईटीए ने 14 पन्नों का मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को गुरुवार को राज्य संघों को सौंपा। इसमें राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने प्रशिक्षण से पहले और बाद में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया है।
सिंगापुर में 10 भारतीयों पर कोविड-19 की पाबंदियों के उल्लंघन का आरोप
Bhashaचैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोगों के एक समूह ने सात अन्य लोगों को अपने फ्लैट पर चाय पीने, बात करने और पढ़ाई के लिए पांच मई की सुबह बुलाया था जो कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये लागू सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन है।
चीन ने तय समय से 10 दिन पहले सतलुज नदी से जुड़े आंकड़े भारत के साथ साझा करना शुरू किया
Bhashaमानसून के दौरान आंकड़े साझा करने की प्रक्रिया हर साल चलती है और उत्तर भारत में बाढ़ के संबंध में इनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है ।
कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में ITBP का एक जवान कोरोना से संक्रमित, कुल संख्या 105 हुई
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चूका है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत जवानों में से पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है.
‘अम्फान’ चक्रवात से बांग्लादेश में मृतकों की संख्या 22 हुई
Bhashaअम्फान ने बुधवार शाम दस्तक दी थी । वर्ष 2007 में आए चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद यह सबसे भीषण चक्रवात है । ‘सिद्र’ से लगभग 3500 लोगों की मौत हुई थी ।
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय घरेलू टूर्नामेंट को चुनना चाहिए: चैपल
Bhashaइस समय करीब 13 आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के पास आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ लुभावने करार हैं जिसमें मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स से 15.5 करोड़ रूपये का अनुबंध मिला था जिससे वह लीग में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने।
इंडिया ओपन दिसंबर में आयोजित होगा, बीडब्ल्यूएफ ने सुधार के साथ कैलेंडर घोषित किया
Bhashaविश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने महामारी से प्रभावित सत्र को बचाने के लिये संशोधित कैलेंडर घोषित किया है।
सकल घरेलू उत्पाद में इस साल आ सकती है गिरावट: रिजर्व बैंक गवर्नर
Bhashaआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मुद्रास्फीति परिदृश्य भी ‘काफी अनिश्चित’ बना रहेगा। मौजूदा संकट से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ने मौद्रिक उपाय के तौर पर शुक्रवार को रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की।
चक्रवात ‘अम्फान’ से बंगाल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान : ममता
Bhashaचक्रवात से राज्य में 80 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गये हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल के लिए 1,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की घोषणा की
Bhashaचक्रवाती तूफान के चलते राज्य में कम से कम 77 लोगों की जान चली गई और राजधानी कोलकाता समेत कई दक्षिणी जिले तबाह हो गए हैं।
सरकार ने ओसीआई कार्ड धारकों को चुनिंदा श्रेणियों के तहत दी भारत आने की अनुमति
Bhashaगृह मंत्रालय के आदेशानुसार जिन लोगों को भारत आने की अनुमति दी गई है, उनमें वे ओसीआई कार्ड धारक शामिल हैं, जो परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण देश आना चाहते हैं।
अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये आरबीआई ने फिर घटाई ब्याज दर, कर्ज किस्तें पर तीन माह की और छूट
Bhashaमौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तय समय से पहले हुई बैठक में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो दर में कटौती का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। समिति की पिछली बैठक मार्च अंत में हुई थी। तब भी रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की बड़ी कटौती की थी। तब पहली बार कर्ज किस्त के भुगतान पर तीन माह (मार्च- मई 2020) की छूट दी गई थी जिसे अब तीन माह और बढ़ाकर अगस्त 2020 तक कर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल को 1000 करोड़ रुपये की अंतरिम मदद की घोषणा की
Bhashaउत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्थिति की समीक्षा के बाद एक वीडियो संदेश में मोदी ने चक्रवात ‘अम्फान’ की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।
दलाई लामा ने पटनायक, बनर्जी को लिखा पत्र, ‘अम्फान’ पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना
Bhashaदलाई लामा ने पत्रों में लिखा कि वह ‘‘पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों के साथ एकजुटता के प्रतीक के तौर पर’’ राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए ‘दलाई लामा ट्रस्ट’ से दान दे रहे हैं।
इंदौर में कोविड-19 से वरिष्ठ डॉक्टर की मौत, अब तक कुल तीन चिकित्सकों ने दम तोड़ा
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 67 वर्षीय डॉक्टर शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती थे।