मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार: शिवराज सिंह चौहान

Bhasha

उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस से आर्थिक गतिविधिया बंद हो गई हैं, उस वक्त मनरेगा मजदूरों का सहारा बन गई है।

ब्याज दर कम होने से बढ़ेगी मांग, समर्थन के और उपायों की जरूरत: उद्योग जगत

Bhasha

हालांकि, उद्योग जगत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिये रिजर्व बैंक और सरकार दोनों से निरंतर आधार पर अधिक समर्थन की आवश्यकता होगी।

आईपीएल महज धन कमाने का धंधा है, टी20 विश्व कप पर तरजीह नहीं दी जानी चाहिए: बॉर्डर

Bhasha

ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि अगर आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप स्थगित हो जाता हैतो कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हुए आईपीएल का 13वां चरण अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट आरक्षण काउंटर खुले

Bhasha

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

असम में कोविड-19 के 12 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 222 हुई

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं।

रिजर्व बैंक के उपायों पर भारी कोविड-19 महामारी, सेंसेक्स 260 अंक टूटा

Bhasha

कोविड-19 संकट के बीच रिजर्व बैंक ने कर्ज किस्त के भुगतान पर छूट को तीन महीने ओर बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 तक कर दिया है। इससे बैंकों का डूबा कर्ज बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

मुक्केबाजों के अभ्यास शिविर जल्द शुरू होने की संभावना नहीं

Bhasha

गृह मंत्रालय ने खेल परिसर और स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है और भारतीय खिलाड़ी भी फिर से अभ्यास पर लौटने के लिये बेताब है जिनमें मुक्केबाज भी शामिल हैं जो पिछले दो महीनों से अपने घरों में ही फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं।

बीजेपी का हमला, उद्धव ड्राइविंग सीट पर हैं, मगर स्टीयरिंग पवार और गियर सोनिया के हाथ में

IANS

मुंबई:- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और किसानों की समस्याओं को लेकर बीजेपी उद्धव ठाकरे सरकार पर हमलावर है. भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी वाई सत्या कुमार ने शुक्रवार को ट्वीट कर उद्धव ठाकरे सरकार को तीन दिशाओं में चलने वाली गवर्नमेंट करार दिया. भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी मुखिया शरद पवार अपने-अपने ढंग से चलाने में जुटे हैं, जिससे स्थितियां खराब हो रहीं हैं. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्या कुमार ने ट्वीट कर कहा, उद्धव जी ड्राइवर की सीट पर हैं लेकिन स्टीयरिंग पवार साहब के हाथ में है और सोनिया जी के हाथों में गियर. सरकार के तीन अलग दिशों में चलने पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए.

वितरण कंपनियों को कर्ज सुविधा का लाभ उठाने के लिये सुधारों को करना होगा लागू

Bhasha

इसके अलावा वितरण कंपनियां मीटर की तस्वीर भेजकर या एसएमएस के जरिये ‘रीडिंग’ भेजकर ग्राहकों को बिजली उपयोग के स्व-आकलन की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगी।

हर जिले में एक वायरोलॉजी लैब की कार्ययोजना को तत्काल आगे बढायें : योगी

Bhasha

योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना वायरस जांच क्षमता को 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन तक पहुंचाने के साथ ही प्रत्येक जनपद में एक वायरोलॉजी लैब स्थापित करने की कार्ययोजना को तत्काल आगे बढ़ाया जाए।

चीन का रक्षा बजट बढ़कर 179 अरब डॉलर, भारत के मुकाबले तीन गुना

Bhasha

पिछले साल चीन का रक्षा बजट 177.6 अरब डॉलर था। मौजूदा वृद्धि पिछले कुछ वर्षों में चीन द्वारा रक्षा बजट में की गयी सबसे कम वृद्धि है। इसकी एक प्रमुख वजह कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था में आए भारी व्यवधान को माना जा रहा है।

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत होने की आशंका

Bhasha

उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बीएमसी ने कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये गये कदमों के बारे में उच्च न्यायालय को जानकारी दी

Bhasha

बीएमसी ने उच्च न्यायालय के पूर्व के एक आदेश पर जवाब देते हुए यह कहा।

एन95 मास्क के लिए नया बदलने योग्य, अधिक प्रभावी फिल्टर विकसित

Bhasha

सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केएयूएसटी) के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक फिल्टर के छिद्र के आकार सामान्य एन95 मास्क से कम हैं जो वायरस के अधिक कणों को रोकने में सक्षम हैं।

हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हर्षवर्धन कोविड​​-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. हर्षवर्धन ने जापान के हिरोकी नकातानी का स्थान लिया है.

Lockdown की वजह से हुआ बड़ा फायदा, COVID-19 मामलों में औसतन 14-29 लाख मामले हुए कम, कोरोना की चेन तोड़ने में कामयाब हुआ भारत

Manoj Pandey

कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप से पूरी दुनिया इस वक्त जूझ रही है. सबसे ताकतवर देश अमेरिका में COVID-19 ने जमकर कहर बरपाया है. अमेरिका में प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार मरीजों की मौत हो रही है. वहीं अन्य देशों की भांति भारत भी कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 1.18 लाख के पार पहुंच गया है. वहीं अब तक 3583 लोगों की मौत हो चुकी है. अन्य देश के मुकाबले भारत में रिकवरी रेट 40 फीसदी है. भले ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार है. लेकिन अगर केंद्र सरकार सही समय पर लॉकडाउन लगाने का फैसला न लेती तो देश के भीतर परिणाम बेहद भयावह होता. प्रसार भारती न्यूज सर्विस के ट्वीट के मुताबिक Lockdown के कारण देश में COVID-19 मामलों में औसतन 14- 29 लाख मामले कम हुए हैं. सही समय पर लॉकडाउन लागू होने के कारण 37,000 से 78,000 लोगों की जान बची है.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गौतम नवलखा की अंतरिम जमानत की याचिका पर एनआईए से मांगा जवाब

Bhasha

नवलखा (67) ने याचिका में इस आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है कि वह उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, उसमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है, खासकर क्षमता से ज्यादा कैदियों वाली जेल में यह खतरा और बढ़ जाता है।

विद्या बालन ने मानव कौल के साथ की अपील, कहा- 'अफवाह' वायरस को रोकना है जरूरी

IANS

अभिनेत्री विद्या बालन समय समय पर जागरूकता ला रही है , वे गरीब लोंगो की सहायता के लिए सभी से अपील करते हुए भी नजर आरही है.हमारी प्यारी अभिनेत्री विद्या बालनअपने साथ एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो लेकर आई हैं, जिसमें उनके साथ तुम्हारी सुलु के को-स्टार मानव कौल हैं.

चारों धामों के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर के होंगे ‘ऑनलाइन दर्शन’

Bhasha

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से कहा कि चारों हिमालयी धामों के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने आये लोगो ने पुलिस पर हमला किया, दो घायल

Bhasha

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को थाना हुजूरपुर अन्तर्गत कटका मरौठा गांव में लॉकडाउन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए 15-20 लोगों को नमाज पढ़ने से मना करने और नाम नोट करने को लेकर पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच कहासुनी हो गयी।

Categories