मुख्य समाचार
Lockdown Diaries: हफ्ते में तीन बार सूर्य नमस्कार करती हैं रकुल प्रीत सिंह, देखें वीडियो
IANSअभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के चलते वह आज कल हफ्ते में दो से तीन बार सूर्य नमस्कार करती हैं. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में रकुल योगाभ्यास करती नजर आ रही हैं. अभिनय की बात करें, तो रकुल जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में अर्जुन कपूर के विपरीत नजर आएंगी.
कटरा के आशीर्वाद भवन में क्वारेंटाइन 500 मुसलमान, रमजान में उनके लिए वैष्णो देवी श्राइन द्वारा तैयार की जा रही है सहरी और इफ्तारी, देखें वीडियो
Anita Ramकोविड-19 के प्रकोप के बीच रमजान के महीने में वैष्णो देवी श्राइन द्वारा हर रोज करीब 500 मुसलमानों के लिए सहरी और इफ्तारी का आयोजन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि करीब 500 मुसलमानों को कटरा के आशीर्वाद भवन में क्वारेंटाइन किया गया है. श्राइन ने आशीर्वाद भवन को क्वारेंटाइन फैसिलिटी में तब्दील किया है.
COVID-19 महामारी के बीच अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए किया गया ऑनलाइन 'कॉन्वोकेशन' का आयोजन
Bhashaकोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच हजारों भारतीय छात्र अमेरिका तथा भारत में अपने दोस्तों और परिवारों के साथ शुक्रवार को अनोखे ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्केले स्कूल ऑफ लॉ से स्नातक करने वाले विस्मय मल्कान ने कहा कि विदेश में पढ़ना कई छात्रों का सपना होता है.
Pakistan Plane Crash: कराची के रिहाइशी इलाके में गिरा PIA विमान, दुर्घटना में 97 की मौत
Bhashaपाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 97 लोगों के मारे जाने की खबर है. विमान में 99 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि यात्रियों में 31 महिलाएं और नौ बच्चे थे. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 22 मई से 27 मई तक ईद की छुट्टियों की घोषणा की.
PIA Plane Crash: अनिल कपूर, अनुपम खेर और स्वरा भाष्कर जैसे सितारों ने पाकिस्तान विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना की व्यक्त
Team Latestlyजानकारी के मुताबिक उड़ान संख्या पीके-8303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाली ही थी कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
Coronavirus in India: पिछले 24 घंटों कोरोना के सबसे ज्यादा 6,654 नए केस, देश में 1.25 लाख से अधिक संक्रमित, अबतक 3,720 की मौत
Vandana Semwalकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,25,101 है और मृतकों की संख्या 3,720 हो गई है. देश में फिलहाल 69,597 एक्टिव केस हैं, वहीं 51,783 लोग ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं.
दिल्ली: महिला वकील के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
Bhashaदिल्ली में एक महिला वकील के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. निजामुद्दीन क्षेत्र में 23 वर्षीय आरोपी को पीड़िता के घर कथित तौर पर घुसने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के लिए तय किए स्थल को समतल करने के दौरान मिलीं शिवलिंग और मूर्तियां
Bhashaराम मंदिर के लिए स्थल को समतल करने के दौरान हाल ही में एक शिवलिंग, टूटी हुई मूर्तियां और अन्य कलाकृतियों का पता चला है. मंदिर निर्माण के लिए गठित न्यास (ट्रस्ट) ने यह बात कही है. राम मंदिर न्यास ने एक बयान में कहा कि स्थल को समतल करने का कार्य 11 मई से शुरू किया गया था. न्यास ने कलाकृतियों की तस्वीरें और वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह स्थल के समतल कार्य के दौरान मिली हैं.
पाकिस्तान विमान हादसे में कम से कम 82 लोगों की मौत
Bhashaगौरतलब है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
Eid 2020: कोरोना वायरस महामारी के चलते फीकी हुई ईद की रौनक, फल-सब्जी बेचने वालों ने ऐसे बयां किया अपना दर्द
Anita Ramकोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर में ईद की रौनक फीकी पड़ गई है. राजधानी दिल्ली के दरियागंज में सब्जी और फल बेचने वालों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते ईद को लेकर कोई उत्साह नहीं है. फल विक्रेता हसीन मलिक की मानें तो हर साल की तुलना में इस साल रमजान और ईद को लेकर उत्साह की कमी देखने को मिल रही है.
अमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 1,260 लोगों की मौत, अबतक 95 हजार से अधिक ने गवाई जान
Vandana Semwalजॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,260 लोगों की मौतें हुई हैं. शुक्रवार को हुई इन मौतों से अमेरिका में COVID-19 महामारी से मरने वालों की संख्या 95 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. अमेंरिका में कोरोना से मरने वालों की तादात 95,276 हो गई है.
उत्तर प्रदेश: श्रमिकों को लेकर जा रही बस प्रयागराज में पलटी, दर्जन भर से ज्यादा मजदूर घायल
Manoj Pandeyकोरोना वायरस के प्रकोप के बाद देश में लॉकडाउन लगा दिया गया. इस लॉकडाउन के बाद न तो मजदूरों के पलायन का सिलसिला थमा और नहीं हादसों पर विराम लगा. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से खबर आ रही है कि श्रमिकों को ले जा रही एक बस पलट गई. इस हादसे में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अधिकारीयों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. हादसे में घायल हुए श्रमिकों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बस में सवार सभी श्रमिक जयपुर से पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहे थे. जब बस सहावपुर के पास पहुंची तो उसका नियंत्रण बिगड़ गया और बस निचे पलट गई.
कोरोना वायरस से एम्स के मेस कर्मचारी की मौत : रेजिडेंट डॉक्टर्स
Bhashaएसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रावास अधीक्षक ने मामले को ‘‘संभावित दिल का दौरा पड़ने’’ की तरह पेश किया और अधीक्षक तथा वरिष्ठ वार्डन के इस्तीफे की मांग की।
रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित, रेल भवन से जुड़ा यह तीसरा मामला
Bhashaरेल भवन भारतीय रेलवे का मुख्यालय है।
असम में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 259 हुई
Bhashaउन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी गुवाहाटी, तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं।
Yasir Shah Death Rumours: कराची प्लेन क्रैश में पाकिस्तानी खिलाड़ी यासिर शाह के मौत की झूठी खबर हुई वायरल
Rakesh Singhपाकिस्तान में लाहौर से कराची जा रही आज पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की विमान तकनीकी खराबी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में 60 लोगों के मारे जानें की पुष्टि हुई है.
हाजीपुर जिलाधिकारी ने कहा-अधजली लाश कोविड-19 के मरीज की नहीं, वायरल वीडियो को गलत बताया
Bhashaसोशल मीडया में वायरल एक वीडिया में दिखाया जा रहा था कि कौवें और आवारा कुत्ते एक लाश को नोच रहे हैं। इस वीडियो की खबर स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा भी प्रसारित की गई और कहा गया कि यह लाश 35 वर्षीय व्यक्ति की है, जोकि पृथक-वास केंद्र में मृत पाया गया था।
ये नया भारत है जो किसी के आगे झुकता नहीं: चीन ने 5 बार लद्दाख में तनाव घटाने के लिए की वार्ता, भारत ने जारी रखा अपना आक्रामक रुख, चीन भी पीछे हटने को तैयार नहीं
Bhashaभारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में तनाव घटाने के लिये इस हफ्ते कम से कम पांच दौर की वार्ता नाकाम रही. दरअसल, दोनों पक्षों ने विवादित सीमावर्ती इलाकों में अपना-अपना आक्रामक रुख जारी रखा है.
पाकिस्तान में भीषण हादसा : कराची के रिहाइशी इलाके में गिरा विमान, 57 की मौत
Bhashaउन्होंने कहा कि उड़ान संख्या पीके-8303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक नया मामला, कुल संक्रमितों की संख्या 2,029 हुयी
Bhashaएक बुलेटिन में बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल का एक कर्मी लुधियाना में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है।