मुख्य समाचार
ब्रिटिश नागरिक के खिलाफ वीजा उल्लंघन का मामला वापस लें शिवराज : विवेक तन्खा
Bhashaसोहेल ह्यूज को 15 मई को भोपाल में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था। इससे पहले पुलिस ने कथित वीजा उल्लंघन के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दावा किया था कि ब्रिटिश नागरिक तबलीगी जमात का सदस्य है।
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 405 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 14,468 हुई
Bhashaकोविड-19 से हुई इन 30 मौतों में 25 मौतें अहमदाबाद में हुई है।
दो माह बाद सोमवार से भोपाल विमान तल से विमानों का संचालन हुआ शुरू
Bhashaभोपाल विमानतल के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि पहली विमान सेवा में 122 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान दिल्ली से लगभग चार बजे भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचा।
कोविड-19: स्टार्टअप लिवस्पेस ने की 450 लोगों की छंटनी
Bhashaलिवस्पेस की स्थापना रमाकांत शर्मा और अनुज श्रीवास्तव ने 2015 में की थी। यह कंपनी मकान मालिकों, प्रमाणित डिजायनरों और संबंधित सामानों के विक्रेताओं को साझा डिजिटल मंच मुहैया कराती है।
पीएनबी धोखाधड़ी मामला : नीरव मोदी के भाई के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस फिर से सार्वजनिक किया
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम का नागरिक निहाल दीपक मोदी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा वांछित है। उसके बड़े भाई द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के साथ कथित तौर की गई धोखाधड़ी के मामले में वह वांछित है।
मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर बीजेपी का मेगा प्लान, पार्टी 1000 कांफ्रेस और 750 वर्चुअल रैलियों का करेगी आयोजन
Vandana Semwalमोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी 1000 वर्चुअल कांफ्रेंस करेगी. राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेतृत्व ये कांफ्रेंस करेंगे. इसके अलावा पार्टी 750 वर्चुअल रैली भी करेगी.
लॉकडाउन 4.0 : मनोज तिवारी क्रिकेट खेलने हरियाणा गए, आप ने आलोचना की
Bhashaबहरहाल, तिवारी ने कहा कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आप ने अपने विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से मीडिया का ‘‘ध्यान भटकाने’’ के लिए यह मुद्दा उठाया है।
कोलकाता में सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे पुलिसकर्मी की मौत, सहकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Bhashaउन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित करीब 50 साल का था और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने रविवार को उसे भर्ती कराया।
बाटा इंडिया को चौथी तिमाही में 38 करोड़ रुपये का लाभ
Bhashaइससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 88.66 करोड़ रुपये था।
राजस्थान में लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी
Bhashaपुलिस और प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लोगो को घरों में रहने की अपील की थी।
देश में दो महीने बाद फिर से शुरू हुईं घरेलू विमान सेवाएं, 630 उड़ानें रद्द हुईं
Bhashaविमानन क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार, केन्द्र सरकार द्वारा रविवार की रात पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के लिए कोई उड़ान नहीं होने और मुंबई, चेन्नई तथा हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए कम संख्या में उड़ानों का परिचालन करने का दिशा-निर्देश जारी होने के बाद सोमवार को करीब 630 उड़ानें रद्द हुईं।
अध्ययन में हुई पुन: पुष्टि, करीबी संपर्क में आने से कोरोना वायरस के प्रसार की दर काफी अधिक
Bhashaअध्ययन में इतालवी पर्यटकों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के पहले क्लस्टर में सामने आई चीजों को साझा करते हुए आईसीएमआर ने यह भी कहा कि लक्षण पूर्व और लक्षणमुक्त मामलों में संक्रमित के करीबी संपर्कों की जांच महत्वपूर्ण है तथा इस बात पर जोर दिया कि महामारी के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए करीबी संपर्कों का पता लगाने तथा उनकी जांच करने की रणनीति शुरू में ही संक्रमित का पता लगाने तथा उन्हें पृथक रखने के लिए काफी अहम है।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने श्रम कानूनों पर प्रधान मंत्री से की राज्यों को स्पष्ट संदेश देने की अपील
Bhashaइंटक, एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी जैसे 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने इस बारे में 14 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी।
पीआईए के दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट ने तीन चेतावनी नजरअंदाज की थीं : रिपोर्ट
Bhashaसोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
राजाजी बाघ अभयारण्य में बनाए जाएंगे घास के मैदान
Bhashaअभयारण्य के निदेशक अमित वर्मा ने बताया कि अभयारण्य की चुनिन्दा रेंज में घास के मैदान विकसित करने तथा उसमें जैव विविधता बढाने की योजना का प्रथम चरण शुरू कर दिया गया है ।
कोरोना संक्रमण बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल जांच का दायरा बढ़ाएगा: प्रधानमंत्री ओली
Bhashaनेपाल में सोमवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 79 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 682 हो गई है।
मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में 29 जून से शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं : राज्य सरकार
Bhashaराज्यपाल लालजी टंडन की अध्यक्षता में राजभवन में सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
उत्तर भारत में लू का प्रकोप बढ़ा, चुरु में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस
Bhashaराजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा। हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 46.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।
सरकार के हस्तक्षेप से एन-95 मास्क 47 प्रतिशत सस्ता
Bhashaबाजार में पहले एन-95 मास्क प्रति इकाई 150 से 300 रुपये में बेचे जा रहे थे। एनपीपीए के परामर्श के बाद इसी कीमत कम हुई हैं।