मुख्य समाचार
COVID19 पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सत्र को 100 से अधिक नेता करेंगे संबोधित, वैश्विक संकट से निपटने के लिए जरूरी कदमों पर की जाएगी चर्चा
Bhashaकोविड-19 पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सत्र को 100 से अधिक नेता संबोधित करेंगे. इसमें वैश्विक महामारी के प्रभाव और वैश्विक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की जाएगी, जिससे दुनियाभर में अभी तक 15 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.
विदेश की खबरें | रक्षा मंत्री का चयन करने को लेकर बाइडन पर बढ़ा दबाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक धड़े का कहना है कि इस पद पर किसी अफ्रीकी-अमेरिकी को चुना जाना चाहिए, जबकि दूसरा धड़ा चाहता है कि रक्षा मंत्री के पद के लिए पहली बार किसी महिला का चयन किया जाए।
बेंगलुरु: सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो ड्रग पेडलर्स को किया गिरफ्तार
IANSबेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है और उनसे 1,000 लाइसर्जिक एसिड डायथेलामाइड (एलएसडी) ब्लॉट्स जब्त किए हैं. इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये हैं. इसके बाद सीसीबी पुलिस ने कंप्यूटर प्रोग्रामर श्रीकृष्ण उर्फ श्रीकी को भी इस सिलसिले में हिरासत में ले लिया है.
Priyanka Chopra ने शादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस को बताया रियल लाइफ बॉलीवुड हीरो
Team Latestlyशादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. जिसमें निक और प्रियंका हिंदू रीती-रिवाज से शादी करते दिखाई दे रहें हैं. इस तस्वीर में निक प्रियंका के हाथों को चूमते दिखाई दे रहे हैं.
Journey of Mahashay Dharampal Gulati: कभी तांगा चलाने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी जानें कैसे बने मसालों के शहंशाह, ऐसे खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस एंपायर
Manoj Pandeyएमडीएच ग्रुप (MDH Group) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharampal Gulati) माता चन्नन हॉस्पिटल में 98 साल की उम्र में निधन हो गया. तबियत खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से माता चन्नन हॉस्पिटल में एडमिट थे. महाशय धर्मपाल गुलाटी की गिनती उन प्रतिभावान लोगों में होती है. जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर अपने बुलंदी की राह बनाई. महाशय धर्मपाल का जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है वहां पर हुआ था. भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था. इस आजादी के साथ ही देश में विभाजन का दौर भी आया. जब भारत से अलग होकर एक नया देश पाकिस्तान बना. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे. इन्ही लोगों में एक परिवार धर्मपाल गुलाटी का भी था.
Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 6.44 करोड़ तक पहुंची, मौतों का आकड़ा 14.9 लाख के पार
IANSवैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 6.44 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 14.9 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी. वर्तमान में वैश्विक मामले 64,447,657 हो गए हैं और मृत्यु संख्या 1,491,559 हो गए हैं.
Cyclone Burevi Updates: बंगाल की खाड़ी से आफत बनकर तेजी से आ रहा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, केरल से महज 40 किमी दूर
Dinesh Dubeyदक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ पिछले छह घंटों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. आज सुबह यह केरल (Kerala) के अलाप्पुझा (Alappuzha) जिले के मन्नार (Mannar) से लगभग 40 किमी पूर्व में स्थित है.
Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
IANSपेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 72.84रुपये, 76.41 रुपये, 79.42 रुपये और 78.24 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
मिस्र में इमारत ढही, कम से कम पांच लोगों की मौत
Bhashaमिस्र में एक इमारत ढही, अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मी मोहरम बेक में ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं.
MDH Owner Dharampal Gulati Passes Away: एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Anita Ramमसालों के बादशाह एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी के निधन की खबर आ रही है. मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी ने 98 साल उम्र में गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मपाल गुलाटी ने दिल्ली के माता चंदन देवी अस्पताल में 3 दिसंबर सुबह 5.38 बजे आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए.
किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं: किसान नेता
Bhashaकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने पर आंदोलनकारी किसान नेताओं में से एक ने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है.
Farmers Protest: राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान सरकार की ओर से पारित 3 कृषि विधेयकों पर लगाई रोक
IANSराजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्रीय कृषि कानूनों को दरकिनार करने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से दो नवंबर को पारित किए गए तीन कृषि विधेयकों पर बुधवार को रोक लगा दी. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि तीनों विधेयकों को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है.
Bihar: नालंदा में प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने दुल्हन के काटे बाल और आंखो में डाला फेविक्विक
Manoj Pandeyप्यार, इश्क और धोखा ऐसे किस्से अक्सर अखबारों की सुर्खियां होती है. प्रेमिका न मिलने पर कई बार प्रेमी अपराध की राह को चुन लेता है. जिसका परिणाम ऐसा होता है कि जीवन भर के जेल की कोठरी नसीब होती है. तो कई बार ऐसा कुछ होता है जो तमाशा बन जाता है. एक ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा से सामने आया है. जहां पर एक प्रेमिका ने अपने बेवफा प्रेमी को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग देखकर हैरान रह गए. प्रेमिका ने अपने प्रेमी का भड़ास उसकी नई नवेली दुल्हन को दिया. दरअसल लड़की ने पहले अपने प्रेमी की नई नवेली दुल्हन के बाल काटे और फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं.
Aditya Narayan, Shweta Agarwal Wedding Reception Photos: गोविंदा से लेकर भारती सिंह तक ये सेलेब्स पहुंचे बधाई देने, देखिए रिसेप्शन की खास तस्वीरें
Team Latestlyब्लैक कलर के शूट में आदित्य जहां बेहद ही हैंडसम लग रहें थे वहीं रेड कलर की गाउन में नजर आई. दोनों की जोड़ी इस मौके पर देखते ही बन रही थी.
Farmers Protest: किसान प्रदर्शनकारी ने कहा- सरकार किसान एकता को तोड़ने के लिए विभाजनकारी एजेडे में लगी है
Bhashaप्रदर्शन कर रहे किसानों के नेताओं ने बुधवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर सरकार से नये कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने और किसानों की एकता को भंग करने के लिए 'विभाजनकारी एजेंडे में नहीं शामिल होने' की मांग की.
Dr Rajendra Prasad 136th Birth Anniversary: स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन के कुछ अविस्मरणीय पल
Rajesh Srivastavस्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नेताओं में एक थे, जिन्होंने भारत की भूमि से ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई. समकालीन नेताओं में सर्वाधिक लोकप्रिय एवं सम्मानित होने के कारण सभी उन्हें 'राजेंद्र बाबू' के नाम से पुकारते थे. आज देश इस महान नेता की 136 वीं जयंती मना रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश, कहा- केंद्रीय जांच ब्यूरो, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तरों में नाइट विजन वाले सीसीटीवी लगाएं
IANSजब भी पुलिस स्टेशनों पर बल प्रयोग किए जाने की सूचना आती है, जिस कारण गंभीर चोट या हिरासत में मौतें होती हैं, तो यह आवश्यक है कि व्यक्ति समाधान के लिए शिकायत करने को स्वतंत्र हों. शीर्ष अदालत ने केंद्र को राष्ट्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो, प्रवर्तन निदेशालय,जैसी जांच एजेंसियों के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिग उपकरण स्थापित करने का निर्देश दिया
Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह
IANSराष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर पिछले सात दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए गुरुवार को 30 से अधिक कृषि निकायों और केंद्रीय नेतृत्व से संबंधित किसान नेताओं के बीच निर्धारित बैठक से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.
International Disabled Persons Day 2020: विश्व विकलांगता दिवस के दिन जानें क्या है 'निशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक, 2016'
Rajesh Srivastavविकलांगता अभिशाप नहीं है, शारीरिक अभावों को यदि प्रेरणा बना लिया जाये तो वही विकलांगता व्यक्तित्व विकास में सहायक हो जाती है. विकलांगों का मजाक बनाना, उन्हें कमज़ोर समझना और उन्हें दूसरों पर आश्रित समझना, एक गैर जिम्मेदराना व्यवहार है. जाने क्या है 'निःशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक, 2016 और अन्य नैतिक व्यव्हार की बातें.
Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2020 Greetings: शुभ गणाधिप संकष्टी चतुर्थी! इन WhatsApp Stickers, GIF Images, Wallpapers, Photos के जरिए दें बधाई
Anita Ramसंकष्टी चतुर्थी के व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि यह सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित है. इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेजेस, वॉलपेपर्स, फोटोज के जरिए शुभ गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.