मुख्य समाचार
NEET-UG Protest: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस; गिरफ्तारी की होगी समीक्षा
Siddharth Raghuvanshiदिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार, NEET-UG विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों के मामलों की जल्द समीक्षा की जाएगी. जिन लोगों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को कहा गया है.
Delhi Premier League 2026: कल से होगा दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज, जानें पूरा शेड्यूल, टीमें, फॉर्मेट और फाइनल की तारीख
Siddharth Raghuvanshiइस सीजन में सभी 8 टीमें लीग चरण में मुकाबले खेलेंगी. अंक तालिका में शीर्ष-4 स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहले और दूसरे स्थान की टीमें क्वालिफायर-1 खेलेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी. एलिमिनेटर की विजेता टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम से भिड़ेगी.
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी; हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर
Siddharth Raghuvanshiनीरज जहां गोल्ड कोस्ट 2018 की सफलता दोहराना चाहेंगे, वहीं अरशद नदीम बर्मिंघम 2022 का अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. ऐसे में दोनों दिग्गजों के बीच होने वाला मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सबसे रोमांचक इवेंट साबित हो सकता है.
Neeraj Chopra Match Time: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का फाइनल कब और कितने बजे होगा? जानें पूरा शेड्यूल
Siddharth Raghuvanshiनीरज चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. अगर वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहते हैं, तो यह उनके करियर का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड होगा और भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि साबित होगी.
Joe Root Set To Return As England Test Captain: जो रूट फिर संभालेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी! बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिलने की रिपोर्ट
Team Latestlyयह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी. अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टेस्ट टीम एक नए दौर की शुरुआत करेगी, जबकि नए मुख्य कोच की नियुक्ति पर भी सभी की नजरें बनी रहेंगी.
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: नीरज चोपड़ा से भिड़ंत से पहले अरशद नदीम के कोच का बड़ा दावा, बोले- 'मेडल बचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं'
Siddharth Raghuvanshiकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल इस बार बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. एक ओर नीरज चोपड़ा दोबारा स्वर्ण पदक जीतना चाहेंगे, तो दूसरी ओर अरशद नदीम अपने खिताब की रक्षा के इरादे से उतरेंगे. वहीं रुमेश थरंगा पाथिराजे की मौजूदगी इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना रही है.
CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में बनाई जगह, रोहित यादव और यश वीर सिंह भी पहुंचे पदक मुकाबले में
Siddharth Raghuvanshiफाइनल में नीरज चोपड़ा का सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम से माना जा रहा है. अरशद ने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 90.18 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट भी पदक के मजबूत दावेदार हैं.
First Sawan Somvar 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम
Anita Ramउत्तर भारत में पवित्र सावन (श्रावण) महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है, जो 28 अगस्त 2026 तक रहेगा. सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं और सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना के लिए जलाभिषेक करते हैं.
Monika Shukla Viral Video: 'लेडी सिंघम' बनीं भोपाल ACP मोनिका शुक्ला, किसानों के प्रदर्शन में चलती बस के सामने डटकर खड़ी हुईं; बोलीं- 'मैंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया'
Siddharth Raghuvanshiमोनिका शुक्ला के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान किसानों का कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं था और बड़ी संख्या में लोग राजधानी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था. उन्होंने हालिया छात्र आंदोलनों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार सभी को है.
ICC T20 World Cup 2032: टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ सकती है टीमों की संख्या, 24 से लेकर 32 देशों तक पहुंचाने की तैयारी; रिपोर्ट में बड़ा दावा
Siddharth Raghuvanshiटीमों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हुई हैं. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि 24 या 32 टीमों वाले टूर्नामेंट में मजबूत और नई उभरती टीमों के बीच एकतरफा मुकाबलों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर प्रभावित होने की आशंका रहेगी. फिलहाल आईसीसी की ओर से इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में कौन बना है 'भगवान विष्णु'? ट्रेलर के एक दृश्य से सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
Anita Ramनिर्देशक नितेश तिवारी की आगामी पौराणिक फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा छिड़ गई है. ट्रेलर में दिख रहे 'भगवान विष्णु' के किरदार की झलक को देखकर प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि यह भूमिका किसने निभाई है.
Neeraj Chopra Live Streaming: आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव
Siddharth Raghuvanshiभारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि नीरज चोपड़ा क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर आसानी से फाइनल में जगह बनाएंगे और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने की दिशा में मजबूत शुरुआत करेंगे.
Fact Check: चित्रकूट देवांगना घाटी गैंगरेप के नाम पर वायरल वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण; भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Anita Ramसोशल मीडिया (X, फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर देवांगना घाटी में हुई गैंगरेप की घटना से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा एक वीडियो पूरी तरह असत्य और भ्रामक पाया गया है. चित्रकूट पुलिस ने नागरिकों से झूठी और भ्रामक जानकारी शेयर न करने की अपील करते हुए कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Delhi Premier League 2026 Live Streaming: दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज कल, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव
Siddharth Raghuvanshiइस बार भी लीग में कई बड़े घरेलू क्रिकेटर और युवा सितारे नजर आएंगे. इनमें यश ढुल, अनुज रावत, आयुष बडोनी और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे. मौजूदा चैंपियन वेस्ट दिल्ली लायंस अपनी ट्रॉफी बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स जैसी टीमें भी खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं.
PM Modi Facebook Post Row: पीएम मोदी की पोस्ट पर बैन से भड़की केंद्र सरकार; Meta के उच्चाधिकारियों को तलब कर मांगा जवाब
Anita Ramप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रोक लगाए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. आईटी मंत्रालय ने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर 7 से 10 दिनों के भीतर तकनीकी व नीतिगत स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.
30 जुलाई की बड़ी खबरें
Deutsche Welleभारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
फ्रांस में पहली बार दिखा आग का बादल आखिर है क्या?
Deutsche Welleअभूतपूर्व जंगल की आग से जूझते फ्रांस में पहली बार फायर क्लाउड यानी आग के बादल बनते देखा गया है.
CWG 2026: पीरियड्स के पहले दिन उतरीं ज्ञानेश्वरी यादव, दर्द के बावजूद जीता सिल्वर मेडल; खुद किया बड़ा खुलासा
Siddharth Raghuvanshiज्ञानेश्वरी यादव का यह खुलासा महिला खिलाड़ियों के सामने आने वाली उन चुनौतियों को उजागर करता है, जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती. पीरियड्स के पहले दिन दर्द और शारीरिक असहजता के बावजूद राष्ट्र के लिए पदक जीतना उनकी मानसिक मजबूती, साहस और समर्पण का शानदार उदाहरण है.
Kirti Kulhari Credit Card Scam: बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी बनीं साइबर ठगी का शिकार, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए ₹2.43 लाख; मुंबई साइबर सेल ने शुरू की जांच
Siddharth Raghuvanshiइससे पहले भी कई बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं. मार्च 2023 में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसने एमएस धोनी, अभिषेक बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियों के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाए थे.