Neeraj Chopra Live Streaming: आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव

भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि नीरज चोपड़ा क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर आसानी से फाइनल में जगह बनाएंगे और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने की दिशा में मजबूत शुरुआत करेंगे.

Neeraj Chopra at CWG 2026 Live Streaming Online and Free TV Telecast: ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज यानी 30 जुलाई को भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज पुरुषों की भाला फेंक (Men's Javelin Throw) क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे. नीरज के साथ भारत के रोहित यादव और यश वीर सिंह भी ग्रुप-ए में अपनी चुनौती पेश करेंगे. सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि नीरज फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाएं. CWG 2026 Day 8: आज नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानें 30 जुलाई का पूरा शेड्यूल और मेडल इवेंट्स

नीरज चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2022 संस्करण में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके थे. इस बार उनके सामने पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे जैसी कड़ी चुनौती होगी.

पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग मुकाबले की जानकारी

विवरण जानकारी
प्रतियोगिता कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
इवेंट पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग
तारीख 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)
समय दोपहर 2:55 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान स्कॉटस्टाउन स्टेडियम, ग्लासगो (स्कॉटलैंड)

अगर नीरज चोपड़ा क्वालिफाई करते हैं, तो फाइनल मुकाबला 1 अगस्त (शनिवार) को भारतीय समयानुसार रात 12:45 बजे खेला जाएगा.

भारत में कहां देखें Neeraj Chopra का मुकाबला लाइव?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 एथलेटिक्स का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा.

टीवी चैनल:

  • Sony Sports Ten 2 SD/HD
  • Sony Sports Ten 3 Hindi SD/HD
  • Sony Sports Ten 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़)
  • DD Sports (DD Free Dish पर उपलब्ध)

ऑनलाइन कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मुकाबला देखना चाहते हैं, तो Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि नीरज चोपड़ा क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन कर आसानी से फाइनल में जगह बनाएंगे और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने की दिशा में मजबूत शुरुआत करेंगे.

Share Now