खेल

CWG 2026 Day 8: आज नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानें 30 जुलाई का पूरा शेड्यूल और मेडल इवेंट्स

भारत को आज कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद होगी. नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में आसानी से फाइनल का टिकट हासिल करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं वेटलिफ्टिंग में मार्टिना देवी मैबाम और लवप्रीत सिंह से पदक की उम्मीद है. शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल भी भारत के लिए पदक जीत सकते हैं.

CWG 2026 Day 8: आज नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानें 30 जुलाई का पूरा शेड्यूल और मेडल इवेंट्स

India at CWG 2026 Day 8 Schedule: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आठवां दिन (30 जुलाई) भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है. भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स समेत कई स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे. फिलहाल भारत 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 15 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर है. आज सबसे ज्यादा नजरें ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जो पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.

CWG 2026 Day 8: भारत का पूरा शेड्यूल (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार)

समय (IST) स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
2:00 PM पुरुष 110 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल
2:40 PM पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर तेजस्विन शंकर
2:55 PM पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग (ग्रुप A) नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह
3:20 PM पुरुष डेकाथलॉन लॉन्ग जंप तेजस्विन शंकर
3:26 PM पुरुष 4000 मीटर टीम पर्स्यूट क्वालिफाइंग डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो, जेमश सिंह कीथेल्लाकपम, रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम
4:06 PM महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट क्वालिफाइंग लिशा दास
4:55 PM पुरुष ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु
5:10 PM पुरुष डेकाथलॉन शॉट पुट तेजस्विन शंकर
5:40 PM पुरुष 400 मीटर सेमीफाइनल विशाल टीके
6:30 PM महिला +86 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल (मेडल इवेंट) मार्टिना देवी मैबाम
7:30 PM लॉन बॉल्स पुरुष पेयर्स बनाम बोत्सवाना दिनेश कुमार, नवनीत सिंह
8:55 PM लॉन बॉल्स महिला सिंगल्स बनाम मलेशिया नयनमोनी सैकिया
9:44 PM महिला C4-C5 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल* लिशा दास (क्वालिफाई करने पर)
10:50 PM पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल* भारतीय टीम (क्वालिफाई करने पर)
11:00 PM पुरुष +110 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल (मेडल इवेंट) लवप्रीत सिंह
11:30 PM पुरुष शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल
11:38 PM पुरुष डेकाथलॉन हाई जंप तेजस्विन शंकर
11:43 PM पुरुष 200 मीटर सेमीफाइनल अनिमेष कुजूर
1:10 AM (31 जुलाई) महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) निधि रानी, सीमा कालीरामना
1:30 AM (31 जुलाई) पुरुष डेकाथलॉन 400 मीटर तेजस्विन शंकर
1:48 AM (31 जुलाई) महिला 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) पारुल चौधरी

*फाइनल में भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर हिस्सा लेंगे.

आज इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद

भारत को आज कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद होगी. नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में आसानी से फाइनल का टिकट हासिल करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं वेटलिफ्टिंग में मार्टिना देवी मैबाम और लवप्रीत सिंह से पदक की उम्मीद है. शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल भी भारत के लिए पदक जीत सकते हैं. इसके अलावा लिशा दास ट्रैक साइक्लिंग में क्वालिफाई करने पर पदक की दौड़ में होंगी.

भारतीय खेल प्रेमियों के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आठवां दिन रोमांच से भरपूर रहने वाला है, जहां कई स्टार खिलाड़ी देश की झोली में नए पदक डालने के इरादे से मैदान में उतरेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2026 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).