Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम, जानिए किसका पलड़ा रहा है भारी; हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

नीरज जहां गोल्ड कोस्ट 2018 की सफलता दोहराना चाहेंगे, वहीं अरशद नदीम बर्मिंघम 2022 का अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. ऐसे में दोनों दिग्गजों के बीच होने वाला मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सबसे रोमांचक इवेंट साबित हो सकता है.

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem Head-To-Head Record: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे. पिछले कुछ वर्षों में दोनों खिलाड़ियों के बीच की प्रतिद्वंद्विता विश्व एथलेटिक्स की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक बन गई है. ऐसे में ग्लासगो में होने वाले मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि अब तक दोनों खिलाड़ियों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है. CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में बनाई जगह, रोहित यादव और यश वीर सिंह भी पहुंचे पदक मुकाबले में

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड और गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीता था. उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है, जो उन्होंने मई 2025 में दोहा डायमंड लीग में किया था.

वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीतते हुए नया ओलंपिक और एशियाई रिकॉर्ड बनाया था. उनके नाम कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जहां उन्होंने 2022 में 90.18 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था.

नीरज चोपड़ा vs अरशद नदीम: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों दिग्गजों की भिड़ंत में नीरज चोपड़ा का पलड़ा भारी रहा है. दोनों के बीच हुए मुकाबलों में नीरज ने 10 बार अरशद नदीम को पीछे छोड़ा है, जबकि अरशद को केवल एक बार जीत मिली है, जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में हासिल की थी.

टूर्नामेंट नीरज चोपड़ा अरशद नदीम
साउथ एशियन गेम्स 2016 🥇 पहला (82.23m) 🥉 तीसरा (78.33m)
एशियन जूनियर चैंपियनशिप 2016 🥈 दूसरा (77.60m) 🥉 तीसरा (73.40m)
विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप 2016 🥇 पहला (86.48m) 30वां (67.17m)
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 🥇 पहला (85.23m) 7वां (78.00m)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 🥇 पहला (86.47m) 8वां (76.02m)
एशियन गेम्स 2018 🥇 पहला (88.06m) 🥉 तीसरा (80.75m)
टोक्यो ओलंपिक 2020 🥇 पहला (87.58m) 5वां (84.62m)
विश्व चैंपियनशिप 2022 🥈 दूसरा (88.13m) 5वां (86.16m)
विश्व चैंपियनशिप 2023 🥇 पहला (88.17m) 🥈 दूसरा (87.82m)
एशियन गेम्स 2023 🥇 पहला (88.88m) DNS
पेरिस ओलंपिक 2024 🥈 दूसरा (89.45m) 🥇 पहला (92.97m)

CWG 2026 में फिर होगी महामुकाबले की तैयारी

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल खेल प्रेमियों के लिए सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होगा. नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम दोनों शानदार फॉर्म में हैं और स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

नीरज जहां गोल्ड कोस्ट 2018 की सफलता दोहराना चाहेंगे, वहीं अरशद नदीम बर्मिंघम 2022 का अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. ऐसे में दोनों दिग्गजों के बीच होने वाला मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सबसे रोमांचक इवेंट साबित हो सकता है.

Share Now