मुख्य समाचार

PM Modi Ghana Visit: ‘घाना के विकास में अहम भूमिका निभा रहे भारतीय’, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति महामा को दिया भारत आने का निमंत्रण

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना दौरे पर राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के साथ संयुक्त बयान जारी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने घाना दौरे को गर्व का अवसर बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि घाना में जिस आत्मीयता, गर्मजोशी और सम्मान से हमारा स्वागत हुआ है, उसके लिए मैं हार्दिक आभारी हूं.

Russia Ukraine War: रूस को यूक्रेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता जल्द होने की उम्मीद; क्रेमलिन

IANS

रूस और यूक्रेन लंबी लड़ाई के बाद अब शांति की दिशा में कदम उठा रहे हैं. दो दौर की बातचीत लगभग सफल रही और अब क्रेमलिन को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन वार्ता के तीसरे दौर की तारीख जल्द तय हो सकती है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस पर जल्द ही सहमति बन जाएगी.

विदेश की खबरें | बहुत स्पष्ट संदेश दिया गया: जयशंकर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के उद्देश्य को लेकर कहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को बहुत स्पष्ट संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

Jhansi Shocker: संपत्ति के लिए पहले पति का मर्डर किया, फिर 2 देवरों से बनाए संबंध, सास बनी रोड़ा तो उसकी भी कर दी हत्या

Shubham Rai

झांसी में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या करवाई और फिर अपने दो देवरों के साथ लिव-इन में रही. बाद में, जायदाद के विवाद को लेकर उसने अपनी सास की भी हत्या की साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Mumbai Pothole Complaints: मुंबईवासियों के लिए मानसून बना मुसीबत, एक महीने में BMC को मिलीं 3,018 गड्ढों की शिकायतें, 2,544 की हुई मरम्मत

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में मानसून आने से लोगों को राहत मिली है. वहीं, मानसून के आते ही मुंबई की सड़कों पर फिर से गड्ढों की समस्या सामने आ गई है. पिछले एक महीने में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को शहर और उपनगरों से कुल 3,018 वैध गड्ढों की शिकायतें मिली हैं

विदेश की खबरें | घाना की विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सह-यात्री है : प्रधानमंत्री मोदी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और घाना ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया है, साथ ही उन्होंने दोहराया कि नयी दिल्ली इस अफ्रीकी राष्ट्र की विकास यात्रा में सह-यात्री है।

ज़ोहरान ममदानी की बिरयानी खाने पर बवाल! हाथ से खाना पश्चिम के लिए इतना अजीब क्यों है, और बाकी दुनिया के लिए सामान्य क्यों?

Shubham Rai

हाथ से खाना एक प्राचीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध परंपरा है, जिसे पश्चिम में अक्सर गलत समझा जाता है. यह प्रथा न केवल भोजन से गहरा संवेदी जुड़ाव बनाती है, बल्कि इसके आयुर्वेदिक और ऐतिहासिक फायदे भी हैं. अंततः, भोजन करने का तरीका व्यक्तिगत पसंद है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए, न कि इसका मज़ाक उड़ाया जाना चाहिए.

Viral Video: सूंड से पानी उछालकर नदी में मसती करते दिखे हाथी, उनकी क्यूट अटखेलियों ने जीता सबका दिल

Anita Ram

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो हाथियों को पानी में जमकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. ये हाथी अपने सूंड से पानी उछालते हैं और पानी में चिल्लाते हुए इस लम्हे का लुत्फ उठाने की कोशिश करते हैं. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.

Tug of War Video: भारत और फ्रांस के सैनिकों ने आजमाई ताकत, देखें रस्साकशी का मजेदार वीडियो

Shubham Rai

फ्रांस में 'शक्ति-VIII' सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय और फ्रांसीसी सैनिकों ने रस्साकशी का एक दोस्ताना मैच खेला. यह वीडियो गंभीर सैन्य प्रशिक्षण के बीच दोनों देशों के सैनिकों के आपसी जोश, उत्साह और भाईचारे को दिखाता है. यह खेल भारत और फ्रांस के बीच मजबूत दोस्ती और सकारात्मक सैन्य संबंधों का एक बेहतरीन प्रतीक है.

PM मोदी को घाना का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ स्वागत

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके ‘‘प्रतिष्ठित शासन कौशल और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व’’ के लिए घाना के राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया. घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.

देश की खबरें | निर्वाचन आयोग का विपक्षी दलों के साथ मनमाना रवैया, इससे लोकतंत्र कमजोर होगा: कांग्रेस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने के लिए उससे मुलाकात करने गए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं से साथ मनमाना रवैया दिखाया और उसका यह व्यवहार लोकतंत्र की बुनियादी संरचना को कमजोर करता है।

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 4 बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

Bhasha

हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

जहां दो ज्योतिर्लिंग नदी के दो किनारों पर स्थित होकर एकलिंग नाथ के रूप में पूजे जाते हैं, वहां प्रवाहित पवित्र नदी का हर कंकड़ शंकर है

IANS

गंगा से भी ज्यादा पावन नदी नर्मदा, इसके किनारे से सटा ओंकार पर्वत और इस पर्वत पर निवास करते एकलिंगनाथ यानी महादेव. सचमुच यह स्थान देवताओं का निवास स्थान है. यहां नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर दो प्रमुख मंदिर हैं ओंकारेश्वर और ममलेश्वर. यहां दोनों ज्योतिर्लिंग मिलकर एक होते हैं और कहलाते हैं ओंकारममलेश्वर. द्वादश ज्योतिर्लिंग में इसका स्थान चौथा है.

BREAKING: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ग्रोसरी स्टोर के मालिक और बेटे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 'कामिनी' अफीम बेचने के आरोप में गिरफ्तार

Nizamuddin Shaikh

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ग्रोसरी स्टोर के मालिक के मालिक और बेटे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. 'कामिनी' अफीम बेचने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया हैं.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नवनिर्वाचित टीम सम्मानित, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को खास बनाने की तैयारी

IANS

विश्व पंजाबी संगठन के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने बुधवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नवनिर्वाचित टीम को सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को इस बार और ज्यादा खास बनाने के लिए तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्कूलों को और ज्यादा बेहतर एवं कुशल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया.

Delhi: 16 साल पुरानी मर्सिडीज बनी 'विंटेज कबाड़', दिल्ली के शख्स का सरकारी नियम पर फूटा गुस्सा

Shubham Rai

दिल्ली में एक व्यक्ति अपनी 16 साल पुरानी, अच्छी हालत वाली मर्सिडीज को 'कबाड़' कहे जाने से नाराज है. यह सरकार की 'एंड ऑफ लाइफ' पॉलिसी के कारण हुआ है, जिसके तहत पुरानी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर बैन लगाया गया है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर गाड़ियों की उम्र आधारित स्क्रैप पॉलिसी को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.

Digital Arrest: नोएडा में साइबर अपराधियों ने दो बुजुर्गों को ‘डिजिल अरेस्ट’ कर करीब चार करोड़ रुपये ठगे

Bhasha

उत्त्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग मामलों में एक महिला वकील समेत दो बुजुर्गों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उनसे करीब चार करोड़ रुपये की कथित तौर पर ठगी कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

बिहार वोटर लिस्ट में 'बड़ी गड़बड़ी' का डर! असदुद्दीन ओवैसी ने चेताया- 'छूट सकते हैं करोड़ों लोगों के नाम'

Shubham Rai

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट को तेजी से अपडेट करने की योजना पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने चेतावनी दी है कि कम समय के कारण बिहार के करोड़ों प्रवासियों और गरीबों के नाम लिस्ट से कट सकते हैं.

Kolkata Rape Case: कोलकाता पुलिस की जासूसी विभाग करेगी लॉ कॉलेज बलात्कार मामले की जांच, आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी गईं

IANS

कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग (डीडी) ने बुधवार को दक्षिण कोलकाता के कस्बा स्थित कॉलेज परिसर में पिछले सप्ताह एक लॉ छात्रा के साथ हुए बलात्कार की जांच अपने हाथ में ले ली. इस मामले मे स्थानीय कस्बा पुलिस थाने ने जांच शुरू की थी.

देश की खबरें | बालटाल, नुनवान आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों के रवाना होने के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से गुफा मंदिर के लिए रवाना होने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Categories