Bigg Boss 14 Promo Video: फूट-फूटकर रोते दिखे एजाज खान, रुबीना दिलैक ने पवित्रा पुनिया के चरित्र के उठाया सवाल!
बिग बॉस 14 के गुरुवार एपिसोड में हमने देखा कि मकर्स ने 'तबादला' के नाम से एक नया ट्विस्ट जोड़ा. इस पहल के अनुसार रेड जोन के मेंबर्स को ग्रीन जोन के लोगों के साथ अपनी जगह बदलने का मौका मिलेगा.
- Read in
- English
Bigg Boss 14 Promo Video: बिग बॉस 14 के गुरुवार एपिसोड में हमने देखा कि मकर्स ने 'तबादला' के नाम से एक नया ट्विस्ट जोड़ा. इस पहल के अनुसार रेड जोन के मेंबर्स को ग्रीन जोन के लोगों के साथ अपनी जगह बदलने का मौका मिलेगा. हालांकि ये फैसला पूरी तरह से घर के कैप्टेन पर निर्भर करता है. वर्तमान में एजाज खान घर के नए कैप्टेन हैं. बीती रात हमने कविता कौशिक की जगह निक्की तंबोली को ग्रीन जॉन में वापस आते देखा.
अब आज के एपिसोड में हम घर के अन्य सदस्य पवित्रा पुनिया, जान कुमार सानु और राहुल वैद्य को रुबीना दिलैक, निशांत सिंह मलकानी और जैस्मिन भसीन को तबादले के लिए चैलेंज करते देखेंगे. प्रीकैप वीडियो के अनुसार, पवित्रा बताती हैं कि रुबीना किस वजह से ग्रीन जोन में रहने की हकदार नहीं है. इसपर रुबीना भड़क जाती हैं और पवित्रा के चरित्र पर सवाल उठाती हैं.
एजाज भी ये कहकर रोने लगते हैं कि कविता उनकी भावनाओं को नहीं समझती हैं. वीडियो को देखकर पता चलता है कि शो के आज के एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा. सोचने वाली बात ये भी है कि अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए आम जनता की वोटिंग लाइन्स अब तक नहीं खोली गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

