Kamal Haasan Thug Life Audio Launch Postponed: भारत-पाक तनाव के बीच कमल हासन ने 'ठग लाइफ' का ऑडियो लॉन्च टाला, नई तारीख बाद में होगी घोषित
कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'Thug Life' का ऑडियो लॉन्च टाल दिया है. यह कार्यक्रम 16 मई को होना था लेकिन भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और heightened alert को देखते हुए इसे फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
Kamal Haasan Thug Life Audio Launch Postponed: कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'Thug Life' का ऑडियो लॉन्च टाल दिया है. यह कार्यक्रम 16 मई को होना था लेकिन भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और heightened alert को देखते हुए इसे फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. कमल हासन ने बयान जारी कर कहा कि "Art can wait. India comes first." यानी कला इंतजार कर सकती है, पहले देश आता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह समय जश्न का नहीं बल्कि एकजुटता और संयम का है. सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को सम्मान देते हुए यह निर्णय लिया गया है.
कमल हासन ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि एक नई तारीख उपयुक्त समय पर घोषित की जाएगी. इस समय देश के जवान सीमा पर डटे हुए हैं और हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि शांति और सहानुभूति के साथ एकता दिखाएं. उन्होंने लिखा कि "Celebration must make way for reflection."
'ठग लाइफ' का ऑडियो लॉन्च टला:
View this post on Instagram
बताते चलें कि 'Thug Life' कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसमें वह एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है लेकिन देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए यह फैसला व्यापक रूप से सराहा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

