Romeo S3 Trailer Out: थंडर एक्शन से भरपूर ‘रोमियो S3’ का ट्रेलर रिलीज, 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स के साथ 'रोमियो S3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे.
Romeo S3 Trailer Out: जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स के साथ 'रोमियो S3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे. इस एक्शन एंटरटेनर को गुड्डू ढनोआ ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोड्यूसर हैं धवल गड़ा और वाइल्ड रिवर पिक्चर्स. फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पेन स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है. 'Romeo S3' का ट्रेलर एक्शन, इमोशन और रिवेंज की जर्नी को दर्शाता है. ठाकुर अनूप सिंह दमदार स्टाइल और स्टंट्स में नजर आ रहे हैं, वहीं पलक तिवारी की ग्लैमरस और इंटेंस प्रजेंस भी ट्रेलर में छाई हुई है. ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. टीम ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉन्च की जानकारी शेयर की और लिखा, "Team #RomeoS3 unveils the action-packed trailer. Coming to theatres on 16th May 2025."
देखें 'Romeo S3' का ट्रेलर:
फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, खासकर ठाकुर अनूप सिंह की एंट्री और पलक तिवारी की एक्टिंग को लेकर. फिल्म की रिलीज डेट के करीब आते-आते प्रमोशन्स और भी तेज हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

