Joy Banerjee Dies: बंगाली अभिनेता जॉय बनर्जी का निधन, काफी समय से अस्पताल में चल रहा था इलाज
बंगाली अभिनेता जॉय बनर्जी का निधन (Photo: X|@AmarUjalaNews)

अभिनेता जॉय बनर्जी का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. सांस लेने की दिक्कत के कारण वे 17 अगस्त से वेंटीलेशन पर थे. आज सुबह सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. सुबह करीब 11:35 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. निधन के समय उनकी उम्र 62 वर्ष थी. जॉय बनर्जी काफी समय से अभिनय से दूर थे. साल 2014 में जॉय बीजेपी में शामिल होने के कारण सुर्ख़ियों में आये थे. उन्होंने शताब्दी रॉय के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ा. हालांकि, वह जीत नहीं सके. 2019 में जॉय ने एक बार फिर भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव लड़ा. लेकिन फिर हार गए. यह भी पढ़ें: Rajiv Kapoor ki Kahani: पिता से दूरी, अकेलापन और हार्ट अटैक... कुछ ऐसा रहा कपूर खानदान के चिराग राजीव कपूर का जीवन

बंगाली अभिनेता जॉय बनर्जी का निधन