बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई प्रभास की मेगा बजट ‘साहो’ तो फिल्म के पोस्टर पर लग गया कॉपीराइट का आरोप
इंस्टाग्राम पर डाइट सब्या नाम के एकाउंट ने फिल्म साहो के एक पोस्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इन दोनों ही तस्वीरों में मौजूद आर्ट वर्क बिलकुल एक जैसा है. जिसके बाद साहो के पोस्टर पर कॉपी का आरोप लगा है.
मेगास्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म साहो (Saaho) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. एक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार हर कोई कर रहा था. ऐसे में इस फिल्म से हर कोई उम्मीदे लगाए बैठा है कि प्रभास एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट (Entertainment) का फुल डोज देंगे. लेकिन अब फिल्म के एक पोस्टर (Film Poster) पर कॉपी (Copy) का आरोप लगा है. दरअसल इंस्टाग्राम पर डाइट सब्या नाम के एकाउंट ने फिल्म साहो के एक पोस्टर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इन दोनों ही तस्वीरों में मौजूद आर्ट वर्क बिलकुल एक जैसा है.
डाइट सब्या नाम के अकाउंट के मुताबिक प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है लेकिन पोस्टर पर ओरिजनल आर्ट वर्क के लिए इनके पास बजट नहीं हैं. इस पोस्टर के पीछे का आर्ट वर्क शीलो शिव सुलेमान के आर्ट की कॉपी है. यह भी पढ़े: Saaho Movie Review: प्रभास का शानदार स्टाइल और एक्शन लेकिन कहानी में नहीं है दम
आपको बता आर्टिस्ट शीलो शिव सुलेमान के इंस्टाग्राम पर भी इस कॉपी का जिक्र किया गया है.
वैसे श्रद्धा कपूर और प्रभास के इस फिल्म की बात करे तो लेटेस्टली हिंदी ने इस फिल्म को ढाई स्टार दिए हैं. क्योंकि फिल्म में एक्शन तो भरपूर है लेकिन फिल्म की कहानी में वो दम नहीं. एक्शन के मामले में फिल्म के कास्ट ने बढ़िया काम किया है लेकिन इसकी उलझी और बेजान कहानी ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया. अगर आपको एक्शन बेस्ड फिल्म पसंद है और आप प्रभास के फैन हैं तब तो आप इस फिल्म को जरूर देखें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

