बॉलीवुड

Sui Dhaaga Box Office Collection: जानें वरुण और अनुष्का की इस फिल्म ने अब तक कमाए कितने करोड़

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. हम पहले ही आपके लिए इस फिल्म की पूरी समीक्षा पेश कर चुके हैं

Sui Dhaaga Box Office Collection: जानें वरुण और अनुष्का की इस फिल्म ने अब तक कमाए कितने करोड़
फिल्म 'सुई धागा' का पोस्टर (Photo Credits : Twitter)

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. हम पहले ही आपके लिए इस फिल्म की पूरी समीक्षा पेश कर चुके हैं. दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है. दूसरे दिन इस फिल्म ने तकरीबन 12.25 करोड़ का बिजनेस किया, जो कि पहले दिन के मुकाबले काफी ज्यादा है. एशिया कप के फाइनल की वजह से पहले दिन 'सुई धागा' सिर्फ 8.30 करोड़ की कमा पाई थी. लेकिन अब इस फिल्म ने रफ़्तार पकड़ ली है. अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकर 20.55 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इन आकड़ों की जानकारी दी. सुई धागा लगभग 2500 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले वीकेंड में तकरीबन 35 करोड़ कमा सकती है. साथ ही अगले हफ्ते गांधी जयंती के अवसर पर अवकाश भी है तो इस फिल्म को यह फायदा भी मिलेगा.दर्शक इसे एक फैमिली फिल्म के रूप में देख रहे हैं. बड़े शहरों के आलवा छोटे शहरों में भी यह फिल्म अच्छे कलेक्शन्स कर रही हैं.

आपको बता दें इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है और इसका निर्माण मनीष शर्मा ने किया है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).