SP Balasubramanyam Health Update: सलमान खान ने एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ, लाइफ सपोर्ट पर हैं सिंगर
अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि उनकी तबीयत बेहद ही क्रिटिकल बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. जिसके बाद से हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है.
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से ही नामी सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) का इलाज चल रहा है. इस समय वो चेन्नई (Chennai) के MGM अस्पताल में एडमिट कराए गए हैं. कुछ दिन पहले सिंगर के बेटे एसपी चरण ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वो खाना खा रहें हैं. लेकिन फिर अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके बताया कि उनकी तबीयत बेहद ही क्रिटिकल बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. जिसके बाद से हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है. ऐसे में सलमान खान ने भी अब सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है.
दरअसल सलमान खान (Salman Khan) के लिए सिंगर ने पहली बार फिल्म हम आपके है कौन में गाना ‘पहला पहला प्यार है’ गाया था. जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते है. सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'बालासुब्रमण्यम सर, मेरी दिल से यह दुआ है कि आप जल्द ठीक हो जाएं और मैं आपके हर गाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं जो आपने मेरे लिए गाए हैं, इन गानों से आपने अपने दिल दीवाना हीरो प्रेम को खास बनाया. मैं आपसे प्यार करता हूं.'
Bala Subramaniam sir . All the strength hope wishes from the bottom of my heart to a speedy recovery n thank u for every song u sang fr me n made special your dil dewana hero prem, Love u sir.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 24, 2020
एसपी बालासुब्रमण्यम को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने कोरोना को तो मात दे दी लेकिन फिर उनकी तबीयत खराब हो गई. उनके लंग्स पर कोरोना का बुरा असर पड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

