बॉलीवुड

10 Years of Dabangg: सलमान खान स्टारर 'दबंग' के पूरे हुए 10 साल, अरबाज खान- मलाइका अरोड़ा ने Video शेयर कर हिट फिल्म को किया याद

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म में उनका किरदार, इसकी कहानी, उनका डांस और रोबिनहुड पांडे के अंदाज में उनका एटीट्यूड दर्शकों को काफी पसंद आया था.

10 Years of Dabangg: सलमान खान स्टारर 'दबंग' के पूरे हुए 10 साल, अरबाज खान- मलाइका अरोड़ा ने Video शेयर कर हिट फिल्म को किया याद
फिल्म 'दबंग' के पूरे हुए 10 साल (Photo Credits: Instagram)

10 Years of Dabangg: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग' उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म में उनका किरदार, इसकी कहानी, उनका डांस और रोबिनहुड पांडे के अंदाज में उनका एटीट्यूड दर्शकों को काफी पसंद आया था. आज इस फिल्म के 10 साल पूरे हो चुके हैं. सलमान को पुलिस की वर्दी में देखने से ले कर दमदार एक्शन करते हुए देखना, उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट की तरह था.

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के रज्जो की भूमिका में और अरबाज खान के ‘मक्खी’ के किरदार को भी काफी सराहा गया था. आज हम इस आज इस फिल्म के 10 वर्ष पूरे होने पर सलमान और ‘दबंग’ के फैंस सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट्स शेयर करके इसकी कामयाबी को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने इस फिल्म को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा, “फिल्म में सब कुछ सरासर जादुई था, जैसे कि 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लागता है', या फिर 'हम यहां के रॉबिनहुड है, रॉबिनहुड पांडे जैसे धांसू डायलॉग के साथ-साथ फिल्म का टाइटल ट्रैक 'हुड हुड दबंग', लव सॉन्ग 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' या फिर पार्टी नंबर 'मुन्नी बदनाम' जैसे गानों ने सभी के दिलों में घर कर लिया है. यही वजह है कि यह जादू आज भी प्रशंसकों के बीच कायम है.”

ये भी पढ़ें: Dabangg 3 HD Full Movie Leaked on TamilRockers for Free Download & Watch Online: ‘दबंग 3 की अवैध पायरेसी के कारण परेशान हुए मेकर्स

इसी के साथ फिल्म में ‘मुन्नी बदनाम’ गाने पर आइटम सॉन्ग करके दर्शकों के दिलों को पिघलाने वाली मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी आज इस फिल्म को याद करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

गौरतलब है कि मलाइका कोरोना से संक्रमित होने के चलते अपने घर पर मौजूद हैं और क्वारंटाइन में हैं. बावजूद इसके वो इस फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करना नहीं भूली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).