बॉलीवुड

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'Governor' में दिखेगा सत्ता, राजनीति और नैतिक दुविधाओं का टकराव, Vipul Amrutlal Shah करेंगे प्रोड्यूस

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी अब एक सशक्त राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'गवर्नर' में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं.

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'Governor' में दिखेगा सत्ता, राजनीति और नैतिक दुविधाओं का टकराव, Vipul Amrutlal Shah करेंगे प्रोड्यूस
Manoj Bajpayee (Photo Credits: Instagram)

Manoj Bajpayee to Star in Political Thriller 'Governor': नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी अब एक सशक्त राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'गवर्नर' में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण जाने-माने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जो पहले 'वक्त', 'नमस्ते लंदन' और 'आंखें' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 'गवर्नर' एक गंभीर लेकिन व्यावसायिक दृष्टि से मनोरंजक नाटकीय फिल्म बताई जा रही है, जिसमें मनोज बाजपेयी एक राज्यपाल की भूमिका में दिखेंगे — जो सत्ता, राजनीति और नैतिक दुविधाओं के भंवर में उलझा हुआ है.

इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में मनोज बाजपेयी के साथ नेटफ्लिक्स इंडिया की अपकमिंग वेबसीरीज़ 'इंस्पेक्टर जेंडे' में काम किया है. गौरतलब है कि शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फेम निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब कमान चिन्मय मांडलेकर को सौंप दी गई है.

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'Governor' :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए यह फिल्म एक और दमदार किरदार में उन्हें देखने का मौका लाएगी, जिसमें सत्ता के गलियारों की सच्चाई और जटिलताएं उभरकर सामने आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).