कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' की रिलीज से पहले उड़ी रातों की नींद
पांच जून को फिल्म 'भारत' (Bharat) की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है कि वह बेहद रोमांचित हैं और इसकी रिलीज के पहले उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है.
मुंबई : पांच जून को फिल्म 'भारत' (Bharat) की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है कि वह बेहद रोमांचित हैं और इसकी रिलीज के पहले उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है. फिल्म में सलमान खान (Salman Khan), तब्बू (Tabbu), दिशा पाटनी (Disha Patani) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे कलाकार भी हैं.
कटरीना ने यहां शनिवार को जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस्ड 2019 अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बात की. अभिनेत्री ने कहा, "मैं रात में सो नहीं पा रही हूं. 'भारत' की रिलीज को लेकर मैं इतनी रोमांचित हूं कि दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार नहीं कर सकती. फिल्म जिस तरह से बनकर कर सामने आई है उससे मैं बेहद खुश हूं."
यह भी पढ़ें : सलमान खान ने किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह की थी फिल्म ‘भारत’ को छोड़ने की बात
कटरीना कैफ की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' हैं. रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वह लंबे अरसे बाद अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं. 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2019 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

