हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन Govardhan Asrani का निधन, 'Sholay Movie' के जेलर ने दुनिया को कहा अलविदा; लंबे वक्त से थे बीमार
हिंदी सिनेमा की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह 'गोवर्धन असरानी' का सोमवार शाम मुंबई में निधन हो गया.
Famous Actor Govardhan Asrani Passes Away: हिंदी सिनेमा की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह 'गोवर्धन असरानी' का सोमवार शाम मुंबई में निधन हो गया. 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल (Arogya Nidhi Hospital, Juhu) में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार शाम उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया.
असरानी का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट (Santacruz Crematorium) में किया गया, जहां परिवार के कुछ सदस्य और करीबी लोग मौजूद थे.
असरानी का फिल्मी करियर
पांच दशकों से ज्यादा लंबे करियर में असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया. वे सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक ऐसा चेहरा थे जिसने हर दौर में दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर किया. 1970 और 80 के दशक में असरानी हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा हास्य कलाकार बन गए थे.
फिल्म 'शोले (Sholay)' में उनका हिटलर की नकल करता हुआ जेलर का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. वहीं चुपके चुपके, अभिमान, गोलमाल, जाने भी दो यारो और बालिका वधू जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से कॉमेडी को एक नई ऊंचाई दी.
FTII पुणे से की थी एक्टिंग की पढ़ाई
असरानी ने अपने करियर की शुरुआत एफटीआईआई, पुणे (FTII, Pune) से एक्टिंग की पढ़ाई करके की थी. शुरुआत में उन्होंने गंभीर भूमिकाएं निभाईं, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के भावों ने जल्द ही उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया.
उन्होंने हिंदी के अलावा गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में भी अभिनय किया और कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया. असरानी ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), महमूद (Mehmood), गोविंदा (Govinda) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया.
भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति
उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है. असरानी ने अपने हंसी के किरदारों से दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, वह हमेशा कायम रहेगी.
Source: IANS
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

