Rahul Jain पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया रेप का आरोप, सिंगर ने आरोपों का किया खंडन
राहुल जैन (Photo Credits: Instagram)

FIR Against Rahul Jain For Allegedly Raping Costume Stylist: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर राहुल जैन पर एक 30 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है . महिला पेशे से कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट है और उसका आरोप है कि सिंगर ने उसे अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. हालांकि सिंगर ने अपने ऊपर लगे आरोंपों का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है. महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है और पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.