COVID-19: तैमूर अली खान ने फैंस से की घर पर रहने की अपील, देखें Viral Cute Video
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले नवाबजादे तैमूर अली खान बीते काफी समय से सोशल मीडिया से सबसे चहेते स्टार बने हुए हैं. तैमूर के नाम पर कई सारे फैन क्लब्स मौजूद हैं और उनकी कोई भी फोटो वायरल होते देर नहीं लगती.
Coronavirus In India: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बीते काफी समय से सोशल मीडिया से सबसे चहेते स्टार बने हुए हैं. तैमूर के नाम पर कई सारे फैन क्लब्स मौजूद हैं और उनकी कोई भी फोटो वायरल होते देर नहीं लगती. हाल ही में इंटरनेट पर तैमूर का एक बेहद क्यूट वीडियो (Cute Video) खूब वायरल (Viral) होने लगा जिसमें वो फेस मास्क पहने हुए अपने फैंस से घर पर रहने की अपील करते हुए नजर आए.
इस वीडियो को तैमूर के एक फैन क्लब ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में तैमूर की फोटो पर मास्क फिल्टर लगा हुआ है जिसपर लिखा है, "घर पर रहें."
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते सभी सेलिब्रिटीज अपने-अपने घर पर मौजूद हैं. हाल ही में करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पति सैफ अली खान की फोटोज शेयर करते हुए बताया कि क्वारंटाइन के इस वक्त को किस तरह से बिता रहे हैं.
गौरतलब है कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दी है. इसके चलते अब तक दुनियाभर में हजारों लोगों की जान जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

