देश

कांग्रेस के बाद BJP ने लिखा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेटर, सोनम, अनुराग, स्वरा भास्कर समेत कई सितारों के ट्वीट की जांच कराने की मांग की

राम कदम ने आरोप लगाया है कि सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसे भारत रत्नों ने अपने काम से देश का नाम रोशन किया है. उनके ट्वीट के जांच के आदेश देकर महाराष्ट्र सरकार ने उनका अपमान किया है.

कांग्रेस के बाद BJP ने लिखा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेटर, सोनम, अनुराग, स्वरा भास्कर समेत कई सितारों के ट्वीट की जांच कराने की मांग की
सोनम कपूर, अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर (Image Credit: Facebook)

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है. पहले कांग्रेस (Congress) ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के ट्वीट्स की जांच की मांग की. जिसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जांच के आदेश भी दे दिए. अब बीजेपी ने भी इस मुद्दे को उठाया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के खिलाफ जांच का विरोध किया हैं. इसके साथ सोनम कपूर, अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, ऋतिक रोशन, अली फजल और स्वरा भास्कर के ट्वीटस के भी जांच की मांग की है. बीजेपी नेता राम कदम ने गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेटर लिखा है. उन्होंने अपने लेटर में कांग्रेस की भाषा में लिखने वाले सेलेब्रिटीज के ट्वीट की जांच और भारत रत्नों के खिलाफ जांच के आदेश को वापस लेने की मांग की है.

राम कदम ने आरोप लगाया है कि सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर जैसे भारत रत्नों ने अपने काम से देश का नाम रोशन किया है. उनके ट्वीट के जांच के आदेश देकर महाराष्ट्र सरकार ने उनका अपमान किया है. जबकि वहीं सोनम कपूर, अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, ऋतिक रोशन, अली फजल और स्वरा भास्कर के ट्वीटस की भाषा कांग्रेस की भाषा से कैसे मिल सकती हैं? इनके हैशटैग एक जैसे कैसे हो सकते हैं? ऐसे में क्या आप इनकी भी जांच महाराष्ट्र सरकार करेगी?

इस लेटर में आखिरी में मांग की गई है कि देश रत्नों के अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करते हुए उनकी जांच कराने की मांग को वापस लिया जाए.

आपको बता दे कि ये पूरा मुद्दा तब उठा जब कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के बाद लता मंगेशकर, सचिन तेंडुलकर, समेत कई  बड़ी हस्तियों  ने जो ट्वीट किया था उसमें कई शब्द एक जैसे हैं. जबकि सायना नेहवाल और अक्षय कुमार का ट्वीट एक जैसा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).