बॉलीवुड

कोरोना वायरस से जंग में आगे आईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, बांटे मास्क

कोरोना से जंग लड़ने के लिए कई फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री लोगों को जागरूक करने घरों से बाहर आ रहे हैं. अक्षरा सिंह भी घर से सड़कों पर बाहर निकली और लोगों के बीच मास्क (Mask) , ग्लब्स (Gloves) और सेनेटाइजर (Sanitaizer) बांटे.

कोरोना वायरस से जंग में आगे आईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, बांटे मास्क
photo credit : instagram

वैश्विक महामहारी बन चुके कोरोना से जंग भारत में भी जारी है. इसी क्रम में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का फैसला किया है. इस बीच, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और लोगों के बीच मास्क बांटे.

कोरोना से जंग लड़ने के लिए कई फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री लोगों को जागरूक करने घरों से बाहर आ रहे हैं. अक्षरा सिंह भी घर से सड़कों पर बाहर निकली और लोगों के बीच मास्क (Mask) , ग्लब्स (Gloves) और सेनेटाइजर (Sanitaizer) बांटे. यह भी पढ़े: Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा ने पूरा किया सेफ हैंड्स चैलेंज, Video शेयर करके अमिताभ बच्चन, निक जोनस और परिणीति चोपड़ा को किया नोमिनेट

View this post on Instagram

 

#besafe #stayathome #covid19 #jantacurfew #positivity #is #very #important #loveyouall

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

अक्षरा ने कहा, "मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली. मेरा उद्देश्य उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं. वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्कि वे अपने आस-पास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें.''

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).