देश

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला, कहा- अब भारत सही मायनों में इटालियन सरकार से हुआ आजाद

बीजेपी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोमवार को यहां कहा कि भारत अब सही अर्थो में आजाद हो रहा है, क्योंकि पहले हम इटालियन सरकार के गुलाम थे...

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला, कहा- अब भारत सही मायनों में इटालियन सरकार से हुआ आजाद
कंगना रनौत (Photo Credit- IANS)

मुंबई: बीजेपी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोमवार को यहां कहा कि भारत अब सही अर्थो में आजाद हो रहा है, क्योंकि पहले हम इटालियन सरकार के गुलाम थे. यह स्पष्ट तौर पर कांग्रेस पर हमला था. कंगना ने मतदान के महत्व पर कहा, "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. यह दिन पांच साल में एक बार आता है. कृपया इसका उपयोग करें. मुझे लगता है कि आज भारत सही अर्थ में आजाद हो रहा है, क्योंकि इसके पहले हम मुगलों, ब्रिटिशों और इटलियन सरकारों के नौकर थे. कृपया अपने स्वराज का उपयोग करें और वोट दें."

अभिनेत्री 'इटालियन' शब्द का इस्तेमाल सोनिया गांधी के लिए किया, जिनकी जड़ें इटली से जुड़ी हैं. उन्होंने कांग्रेस का लगभग दो दशकों तक नेतृत्व किया.

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की ‘मेंटल है क्या’ को लेकर हुआ विवाद, इंडियन साइकेट्रिक सोसायटी ने की फिल्म के टाइटल में बदलाव की मांग

लोगों से बड़ी संख्या में भारत के लिए मतदान का आग्रह करते हुए कंगना ने कहा, "कांग्रेस शासन के दौरान देश की जो हालत थी, उससे बुरी हालत कोई नहीं हो सकती."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).