बॉलीवुड

'डी-डे' की 5वीं सालगिरह पर निखिल आडवाणी का फैंस को तोहफा, की अगली फिल्म की घोषणा

निर्देशक निखिल आडवाणी की अगली गिल्म का टाइटल 'बाटला हाउस' रखा गया है और इस फिल्म में जॉन अब्राहम समेत ये स्टार्स नजर आएंगे

'डी-डे' की 5वीं सालगिरह पर निखिल आडवाणी का फैंस को तोहफा, की अगली फिल्म की घोषणा
निखिल आडवाणी (Photo Credits: Instagram)

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने गुरुवार को अपनी फिल्म 'डी-डे' की पांचवीं सालगिरह पर अपनी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' की घोषणा की. आडवाणी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "पांच साल पहले इसी दिन 'डी-डे' रिलीज हुई और अनजाने में हमने रास्ता शुरू किया, जो हमारी पहचान बन गया. हमारी अगली फिल्म 'बाटला हाउस' की घोषणा करने में सक्षम होना रोमांचक है- यह एक यात्रा है, जो रीतेश शाह (पटकथा लेखक) के साथ शुरू हुई और जॉन अब्राहम, भूषण कुमार, टी-सीरीज के साथ खत्म होगी."

कुमार और निखिल 'बाटला हाउस' के निर्माण के लिए एकजुट हुए. इसका निर्देशन खुद आडवाणी ने किया. इस फिल्म की पटकथा रीतेश शाह ने लिखी है.

एक दशक पहले 19 सितंबर को दिल्ली के बाटला हाउस में हुई असली मुठभेड़ पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर से शुरू होगी.

फिल्म की शूटिंग दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और नेपाल में होने की संभावना है.

यह फिल्म संयुक्त रूप से टीएसरीज, एम्मे एंटरटेनमेंट एंड मोशन पिक्चर्स, एलएलपी और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा बेक माई केक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).