बॉलीवुड

In Pics: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे आमिर खान समेत फिल्म इंडस्ट्री की ये नामचीन हस्तियां, ये है वजह

आमिर खान के साथ राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ रोय कपूर, रितेश सिधवानी, आनंद एल राय, महावीर जैन समेत ये लोग मौजूद थे

In Pics: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे आमिर खान समेत फिल्म इंडस्ट्री की ये नामचीन हस्तियां, ये है वजह
(Photo Credits: Twitter)

एक तरफ जहां फिल्म इंडस्ट्री में मी टू अभियान को लेकर बवाल मचा हुआ है वहीं अब आमिर खान समेत सिद्धार्थ रोय कपूर, रितेश सिधवानी, आनंद एल राय, महावीर जैन और अन्य लोग हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. लेकिन आपको बता दें ये मुलाकात 'मी टू अभियान' को लेकर नहीं हुई बल्कि किसी और विषय को लेकर हुई. 23 अक्टूबर को ये सभी गणमान्य हस्तियां प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे. देश हित के लिए फिल्म इंडस्ट्री  तरह से काम कर सकती है, इस बात को लेकर पीएम से मुलाकात की गई और उनकी राय भी ली गई.

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ फोटोज भी देखने को मिली है जो अब तेजी से वायरल भी हो रही है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं कंगना रनौत, ‘मणिकर्णिका’ के लिए चार्ज किए इतने करोड़ रुपए

भारत की आर्थिक स्थिति में फिल्म इंडस्ट्री का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. हर साल करोड़ों के बजट में हजारों फिल्में बनाई जाती हैं. ऐसे में रितेश सिधवानी ने पीएम मोदी से गुजारिश की कि फिल्म कारोबार को भी इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाए और उसे हर रूप से सपोर्ट किया जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).