COVID-19 Vaccine Update: फार्मा कंपनी Moderna की कोरोना वायरस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल का बंदरों पर दिखा अच्छा परिणाम
फार्मा कंपनी मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन ने क्लीनिकल ट्रायल के दौरान बंदरों पर अच्छे परिणाम दिखाए हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेशियस डिजीज के अनुसार, परीक्षण के दौरान प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को मजबूत करनेके लिए कोरोना वायरस वैक्सीन mRNA-1273 के दो डोज बंदरों को दिए गए, जिसमें परिणाम बेहतर आए हैं.