टीवी एक्टर अंश बागरी पर दिल्ली में हुआ हमला, FIR हुई दर्ज
शनिवार को अंश के घर कुछ लोग पहुंचे और धोखे से बाहर बुलाकर उसे पीटने लग गए. अंश के मुताबिक उन्हें 8 से 10 लोग मार रहें थे और उनके बचाव में कोई भी शख्स सामने नहीं आया.
टीवी शो दिल तो हैप्पी है जी (Dil Toh Happy Hai Ji) में काम करने वाले एक्टर अंश बागरी (Ansh Bagri) के साथ एक खौफनाक घटना हुई है. आजतक की खबर के मुताबिक एक्टर पर कुछ गुंडों पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया. जिसमें अंश बाल बाल बच गए. मामले में FIR दर्ज हो चुकी हैं. अंश पर हमला करने वाले वाला शख्स संजय नाम का कॉन्ट्रैक्टर है. जो अंश के नए घर का काम कर रहा था लेकिन मन मुताबिक काम ना मिलने के बाद अंश ने उसे हटा दिया जिससे नाराज होकर उसने एक्टर पर हमला किया.
अंश ने अपने बयान में बताया कि वो साल 2019 से नए घर का काम करवा रहे हैं. हालांकि इस दौरान वो अपने शो में बिजी थे जबकि उनकी मां घर का काम करवा रही थी. अंश ने अपने घर के लिए 80 प्रतिशत पैसे भी दे चुके हैं. लेकिन जब उन्होंने पाया कि कॉन्ट्रैक्टर ढंग से काम नहीं कर रहा है और वो तय समय पर घर भी नहीं बना सका. जिसके बाद अंश ने घर का काम दूसरे कॉन्ट्रैक्टर को दे दिया, जिससे नाराज संजय ने अंश को धमकी देना शुरू कर दिया.
जिसके बाद शनिवार को अंश के घर कुछ लोग पहुंचे और धोखे से बाहर बुलाकर उसे पीटने लग गए. अंश के मुताबिक उन्हें 8 से 10 लोग मार रहें थे और उनके बचाव में कोई भी शख्स सामने नहीं आया. इस दौरान अंश ने पुलिस को फोन कर दिया और जो 5 से 8 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद मामले की FIR दर्ज कर दी गई है. अंश के मुताबिक उन्हें घाव तो लगी है लेकिन अच्छी बात है कि उनके चेहरे पर चोट नहीं आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

