टीवी

दिशा वकानी के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भी छोड़ने जा रही हैं शो?

शो में नेहा मेहता एक डाईटीशियन का किरदार निभाती रही हैं. उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग सभी को काफी एंटरटेन करती रही हैं.

दिशा वकानी के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भी छोड़ने जा रही हैं शो?
नेहा मेहता (Image Credit: Twitter)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) के बाद टीवी शो की शूटिंग रुकी हुई थी. लेकिन अब टीवी शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने भी टीवी पर वापसी कर ली है. लेकिन शो की वापसी के साथ ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शो की एक्ट्रेस नेहा मेहता यानी अंजली भाभी अब तारक मेहता को टाटा बाय बाय करने जा रही है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक नेहा मेहता ने मेकर्स को बताया है कि वो सेट पर वापसी नहीं करने वाली हैं. शो में वो तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) की पत्नी का किरदार निभाती रही हैं.

आपको बता दे कि शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी उर्फ़ दया बेन ने भी प्रेगेंसी के चलते इस शो से ब्रेक लिया था. जिसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की है. माना जा रहा था कि मेकर के साथ बातचीत के बाद दिशा शो में वापसी कर सकती हैं. लेकिन उन्होंने भी शो को अभी तक ज्वाइन नहीं किया है. कुछ ही समय में इस बात को 3 साल हो जाएंगे.

शो में नेहा मेहता एक डाईटीशियन का किरदार निभाती रही हैं. उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग सभी को काफी एंटरटेन करती रही हैं. लेकिन अब दिशा वकानी के बाद अंजली भाभी के भी शो छोड़ने से बेशक दर्शक भी परेशान होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).