टीवी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी के साथ विवाद की खबरों को नकारा, बोले - ‘झूठी अफवाहें फैलाना दुखद है’

सोनी सब के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल, दिलीप जोशी ने अपने और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच विवाद की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी के साथ विवाद की खबरों को नकारा, बोले - ‘झूठी अफवाहें फैलाना दुखद है’
Dilip Joshi, Asit Modi (Photo Credits: X)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल, दिलीप जोशी ने अपने और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच विवाद की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैलीं कि दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ, और जोशी ने शो छोड़ने की धमकी दी. दिलीप जोशी ने इन खबरों को झूठा और निराधार बताते हुए कहा कि "यह अफवाहें बहुत दुखद हैं. यह शो कई सालों से दर्शकों के लिए खुशी का स्रोत है और इस तरह की नकारात्मक बातें इसे नुकसान पहुंचा सकती हैं. असित भाई और मेरी अच्छी बॉन्डिंग है, और यह सब झूठ है. मैं शो का हिस्सा था, हूं और हमेशा रहूंगा."

उन्होंने यह भी कहा कि "मीडिया को ऐसी खबरें छापने से पहले सत्यापित करना चाहिए. हम सब मिलकर इस शो को और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, और मैं अपने दर्शकों से इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करता हूं. जो प्यार और समर्थन आपने हमें दिया है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है."

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', जो 2008 में शुरू हुआ था, आज भी दर्शकों का पसंदीदा शो है. दिलीप जोशी पिछले 16 वर्षों से इस शो का अभिन्न हिस्सा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).