बॉलीवुड

Happy Birthday Sanjay Dutt: संजय दत्त के जन्मदिन पर बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त और पत्नी मान्यता दत्त ने स्पेशल अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर संजय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आज उनके तमाम चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. इस खास मौके पर उनके परिवार वाले भी उनके इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Happy Birthday Sanjay Dutt: संजय दत्त के जन्मदिन पर बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त और पत्नी मान्यता दत्त ने स्पेशल अंदाज में दी बधाई
संजय दत्त, मान्यता दत्त और त्रिशाला दत्त (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर आज उनके तमाम चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं. इस खास मौके पर उनके परिवार वाले भी उनके इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) और बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है.

मान्यता ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त संग अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे लव.. मिसिंग यू." मान्यता के इस पोस्ट पर उनके कई सारे दोस्तों ने भी संजय दत्त को बर्थडे विश किया है.

इसके अलावा बेटी त्रिशाला दत्त ने सोशल मीडिया पर संजय की पुरानी फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में संजय काफी यंग लग रहे हैं. फोटो को पोस्ट करते हुए त्रिशाला ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा ड्यूक्स संजय दत्त. भगवान आपको लंबी सेहत और खुशहाल जिंदगी दे. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी. चियर्स. आपको कुछ देर में फेस टाइम करती हूं!! आपका दिन मंगलमय हो."

पापा संजय दत्त के लिए त्रिशाला दत्त का सोशल मीडिया पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: KGF 2 FIRST LOOK: फिल्म ‘केजीएफ 2’ से संजय दत्त का हैरतंगेज लुक हुआ रिलीज, जन्मदिन पर एक्टर ने फैंस को दिया सरप्राइज

बता दें कि संजय दत्त ने आज अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से अपना अधीरा लुक रिलीज किया. फिल्म में संजय के इस हैरान कर देने वाले लुक को देखकर लोग भी दंग हैं और इसकी रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).