बड़ा बिजनेस 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स जीतने वाली पहली दक्षिण पूर्व एशियाई कंपनी बनी
एड-टेक स्टार्टअप बड़ा बिजनेस ने इस्कॉन के सहयोग से यूट्यूब पर लीडरशिप लेसन वीडियो के सर्वाधिक लाइव दर्शकों का एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है. यह वीडियो 'बिजनेस योग विद भगवद गीता' पर एक लाइवस्ट्रीमिंग वेबिनार था, जिसे 20 जून को मोटिवेशनल स्पीकर, बड़ा बिजनेस के फाउंडर और सीईओ विवेक बिंद्रा द्वारा आयोजित किया गया था.