मनोरंजन

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने ने लाया तूफान, मिले लाखों व्यूज

हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना फलनवा के बेटा सपनवा में आता है रिलीज हुआ है. इस गाने पर अब लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस गाने के पहले भाग को लोगों ने काफी पसंद किया है.

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने ने लाया तूफान, मिले लाखों व्यूज
फलनवा के बेटा गाना हुआ वायरल (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की गिनती इंडस्ट्री की हॉट (Hot) एक्ट्रेस में होती है. उनका बोल्ड (Bold) और ब्यूटीफुल (Beautiful) लुक सभी को खूब पसंद आता है. अक्षरा भी अपने फैंस को आए दिन सरप्राइज देती रहती हैं. कभी अपने गाने से तो कभी अपने बोल्ड लुक अक्षरा फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब अक्षरा एक बार फिर चर्चा में छाई हुई है. जिसकी वजह है उनका नया गाना.

दरअसल हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना फलनवा के बेटा सपनवा में आता है रिलीज हुआ है. इस गाने पर अब लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस गाने के पहले भाग को लोगों ने काफी पसंद किया है. जिसके बाद अब इसका दूसरा भाग भी सामने आ चुका है. जिसे हर कोई पसंद कर रहा है. इस गाने के वीडियो में अक्षरा बेहद ही खूबसूरत लग रही है. उनकी चुलबुली एक्टिंग सभी को भा रही है.

गाने में पहली नजर के प्यार को दिखाया गया है. ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो चुका है. इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इसके पहले भाग को 30 मिलियन व्यूज मिले थे. जिस तरह दूसरे भाग पर दर्शक प्यार लुटा रहे हैं उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी अक्षरा दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).