बॉलीवुड

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा Jeh?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान ने पिछले लॉकडाउन के दौरान जानकारी देते हुए बताया था कि वो दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं. इसके बाद करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया.

Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा Jeh?
सैफ अली खान करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan Baby's Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान ने पिछले लॉकडाउन के दौरान जानकारी देते हुए बताया था कि वो दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं. इसके बाद करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. इनके परिवार में अब 4 लोग हो गए हैं और अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल ने अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना और सैफ ने अपने बच्चे का नाम 'जे' (Jeh) रखा है. करीना और सैफ ने अपने बेटे के लिए कई सारे नाम सोचे हैं लेकिन अभी तक एक औपचारिक नाम तय नहीं कर पाए हैं. हालांकि घर पर वो उन्हें प्यार से 'जे' बुलाते हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि वो अपने बेटे का नाम मंसूर रखने का भी सोच रहे हैं जोकि सैफ के पिता (मंसूर अली खान पटौदी) का नाम है.

अपने दूसरे बेबी के जन्म के बाद सैफ और करीना ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा था, "हमें लड़का हुआ है. मां और बच्चे स्वस्थ अहिं. आप सभी शुभचिंतकों का आपके प्रेम और सम्मान के लिए धन्यवाद."

बता दें कि करीना जल्द ही प्रेगनेंसी पर अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबिल' को प्रकाशित करने वाली हैं जो इस साल रिलीज होगी. इसी के साथ वो आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddhaमें नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).