दिल्ली: शाहदरा में हवाई फायरिंग पर बोली पुलिस- आरोपियों की कर ली गई है पहचान, जल्द हमारी गिरफ्त में होंगे
दिल्ली के शाहदरा इलाके में खुलेआम फायरिंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने सोमवार को कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उम्मीद है कि हम जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे. दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ रईसजादे हथियारों की नुमाइश कर रहे थे.