फरहान अख्तर 'तूफान' के लिए कर रहे है कड़ी मेहनत, प्रैक्टिस सेशन से वीडियो किया शेयर
अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं और इस की झलक साझा करते हुए अभिनेता ने अपने प्रैक्टिस सेशन से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. फरहान अख्तर सही मायने में एक बहु-प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जो वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक मुक्केबाज की भूमिका निभा रहे है.