बॉलीवुड

फरहान अख्तर 'तूफान' के लिए कर रहे है कड़ी मेहनत, प्रैक्टिस सेशन से वीडियो किया शेयर

अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं और इस की झलक साझा करते हुए अभिनेता ने अपने प्रैक्टिस सेशन से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. फरहान अख्तर सही मायने में एक बहु-प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जो वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक मुक्केबाज की भूमिका निभा रहे है.

फरहान अख्तर 'तूफान' के लिए कर रहे है कड़ी मेहनत, प्रैक्टिस सेशन से वीडियो किया शेयर
फरहान अख्तर (Photo Credits: Instagram/IANS)

अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' (Toofan) के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं और इस की झलक साझा करते हुए अभिनेता ने अपने प्रैक्टिस सेशन से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है. फरहान अख्तर सही मायने में एक बहु-प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जो वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक मुक्केबाज की भूमिका निभा रहे है.

फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक स्पीडबॉल के साथ अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं और यह नजारा निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगा. निस्संदेह, फरहान अपने हर प्रोजेक्ट के साथ खुद के लिए एक उच्च स्तर स्थापित करते आये हैं. ऐसे में, फिल्म तूफान से बीटीएस क्षणों को साझा करते हुए यह बात लिखी.

यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर ‘तूफान’ के लिए ले रहे बॉक्सिंग की ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता ने फरहान को इंडस्ट्री का बहुप्रशंसित अभिनेताओं में से एक बना दिया है. यही है वजह है कि वह एक उत्साही मनोरंजनकर्ता है. भाग मिल्खा भाग में एक एथलीट की भूमिका के साथ दिल जीतने के बाद, अभिनेता आगामी फिल्म 'तूफान' में एक ओर पावर-पैक तारकीय परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है. आर.ओ.एम.पी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म 'तूफान' राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है और 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).