राज्यसभा में PM मोदी विपक्ष पर जमकर बरसे, कहा- वोटबैंक के लिए NPR के खिलाफ फैला रहे हैं अफवाह
राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि कोई भी देश छोटी सोच से आगे नहीं बढ़ सकता, हमारी युवा पीढ़ी हमसे अपेक्षा करती है कि हम बड़ा सोचें, दूर का सोचें, ज्यादा सोचें और ज्यादा ताकत से आगे बढ़ें. इसी मूल मंत्र को लेकर हम देश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. निराशा देश का भला कभी नहीं करती, इसलिए 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की बात का सुखद परिणाम यह हुआ कि जो विरोध करते हैं, उन्हें भी 5 ट्रिलियन डॉलर की बात करनी पड़ती है. हमने मानसिकता तो बदली है.