टीवी

Bigg Boss 13: असीम रियाज को मिला WWE सुपरस्टार जॉन सीना का साथ, जानिए क्या है मामला

जॉन सीना के इस पोस्ट को असीम रियाज के सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर हैं और असीम रियाज का नाम ट्रॉफी जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है.

Bigg Boss 13: असीम रियाज को मिला WWE सुपरस्टार जॉन सीना का साथ, जानिए क्या है मामला
असीम रियाज और जॉन सीना (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचा है. ऐसे में बिग बॉस के सीजन का खिताब कौन जीतेगा उसे लेकर फैंस के बीच लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हर कोई अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए जोर लगा रहा है. ऐसे में अब WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना (WWE superstar John Cena) ने असीम रियाज (Asim Riaz) की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. हालांकि हमेशा की तरह इस बार फिर जॉन सीना ने अपने इंस्टा पर फोटो शेयर के करने के साथ कोई पोस्ट नहीं लिखा है.

ऐसे जॉन सीना के इस पोस्ट को असीम रियाज के सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि बिग बॉस अपने आखिरी पड़ाव पर हैं और असीम रियाज का नाम ट्रॉफी जीतने के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है. सोशल मीडिया पर असीम रियाज के नाम का हल्ला आसानी से देखने को मिल जाता है. जिसके चलते ट्विटर पर असीम का नाम कई बार ट्रेंड में रहता है. अब जॉन बिग बॉस के दीवाने है? या सोशल मीडिया पर असीम के ट्रेंड को लेकर उन्होंने ये फोटो शेयर की ये तो वहीं जानते होंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Cena (@johncena) on

बिग बॉस के घर में असीम रियाज के गेम को अभी तक काफी स्ट्रोंग माना जाता रहा है. लेकिन घर में दोबारा आई हिमांशी को प्रपोज करने के बाद से असीम लोगों के निशाने पर हैं. क्योंकि उनपर घर के बाहर गर्लफ्रेंड होने का आरोप लग चुका है. जिसके चलते सलमान खान भी असीम को वार्निंग देते दिखाई दे चुके हैं. हालांकि असीम ने इन बातों को सिरे से खरिज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2020 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).