क्रिकेट

Video: धोनी ने बनाई पानीपुरी, जानें कौन थे वो खुशकिस्मत जिसने वो खाई

धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, "सीधे मालदीव से. हमारा रॉकस्टार पानीपुरी बना रहा है."

Video: धोनी ने बनाई पानीपुरी, जानें कौन थे वो खुशकिस्मत जिसने वो खाई
एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ, (Photo Credits : Instagram/Sakshi Singh Dhoni)

भारतीय क्रिकेट आज जिस बुलंदी पर है उसमे महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान है. रांची के एक साधारण परिवार में जन्मे धोनी ने पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट का नाम रौशन किया. दुनियाभर में उनके प्रशंसक मौजूद है. टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कप्तान धोनी लंबे समय से टीम से बाहर है. वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहते हैं. मगर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है.

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए अवतार में दिख रहे हैं. धोनी वीडियो में अपने पूर्व साथियों रूद्र प्रताप सिंह और पीयूष चावला को पानीपुरी परोस रहे हैं. एक यूजर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है, "सीधे मालदीव से. हमारा रॉकस्टार पानीपुरी बना रहा है."

देखें वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि माही ने अपना आखिरी मैच पिछले साल विश्वकप में खेला था. वे तब से लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने कुछ दिन भारतीय सेना के साथ काम किया. उनके फैन्स उन्हें अगले महीने शुरू होने आईपीएल में देख सकते हैं. वे चिन्नई की टीम के कप्तान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).