साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ पिछले 15 दिसंबर से जारी विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच देश की सबसे बड़ी अदालत ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तीन वार्ताकार नियुक्त किए. इनमे वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्ला का समावेश है. इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैं हमेशा से इस बात के पक्ष में रहा हूं कि प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच बात होनी चाहिए.
नागरिकता कानून और एनआरसी और एनपीआर को लेकर देश में विरोध शुरू है. बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार के रुख में कोई नरमी नहीं आयी है. राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए, एनआरसी के विरोध में पिछले 15 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी कड़ी में आज दिल्ली के जंतर-मंतर में जेएनयू के छात्रों ने नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
17 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें
16 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. वृषभ- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
15 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होने वाली है. इसके साथ ही 42 दिनों तक चलने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा 3 अगस्त को खत्म होगी। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने और केंद्र शासित राज्य बनने के बाद बाबा अमरनाथ की यह पहली यात्रा है. इस यात्रा को शुरू करने का फैसला श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इस बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने की है.
14 फरवरी 2020 यानि वैलेंटाइन डे का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही खास है. जिसकी वजह से उनका दिन बहुत अच्छा बीतेगा. इसी कड़ी में जानिए आज के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? मेष-आज आपकी जिंदगी में किसी शख्स की एंट्री हो सकती है. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो जाकर प्यार का इजहार करें. आज आपको साझेदारी से लाभ होगा.
नागरिक कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर देश में घमासान जारी है. बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार ने सीएए को लागू कर दिया है. वही केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटने वाले हैं. नागरिकता कानून को लेकर शाहीन बाग और मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन भी जारी है. इसी बीच जेएनयू पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. चुनाव में सूपड़ा साफ होने के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभास चोपड़ा और प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया है. सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली का परिणाम बहुत खराब है. इसके साथ ही पार्टी के अंदर नई सोच और नई कार्यप्रणाली की आवश्यकता है.
13 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.मेष-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी. वृषभ- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
राजधानी दिल्ली में हुए आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. वही इस चुनाव में बीजेपी को जहां 8 सीटें मिली हैं वही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है. प्रियंका ने कहा कि ये हमारे लिए संघर्ष का दिन है और हम संघर्ष करेंगे.
12 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आपका खर्च बढ़ेगा. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन कोई नया काम शुरू ना करें.
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए वोटों की गिनती जारी है. इसके साथ ही रुझानों में आम आदमी पार्टी की शानदार बढ़त के बाद अरविंद केजरीवाल देश के हर राज्य से अब बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी की जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं. लोगों ने दिखा दिया कि देश 'जन की बात' से चलेगा, 'मन की बात' से नहीं.
राजधानी दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू है. इसी बीच 70 सीटों के रुझान भी सामने आ रहे हैं. वही कांग्रेस को इस चुनाव भी कुछ खासा फायदा होता नहीं दिखाई पड़ रहा है. रुझानों में कांग्रेस का कहीं से भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली चांदनी चौक से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा पीछे चल रही हैं. बताना चाहते है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था.
राजधानी दिल्ली में किसके सिर सजेगा जीत का ताज यह आज साफ हो जाएगा। वैसे सूबे में प्रमुख मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. इस चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा लगातार सुर्खियों में रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता एक दूसरे पर शुरू से ही हमलावर रहे हैं. इसके साथ ही कई नेताओं ने शब्दों की मर्यादा भी जनसभा को संबोधित करते हुई लांघ दी है. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई.
11 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. वृषभ- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे.
10 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. वृषभ-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. मिथुन- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा
9 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल.मेष-आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ-धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे.
8 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे.
राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. इसके साथ ही दिल्ली के 1.47 करोड़ मतदाता इस चुनाव में नई सरकार चुनेंगे. राज्य में में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 70, बीजेपी 67 और कांग्रेस 66 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने इस चुनाव में सीएम उम्मीदवार नहीं घोषित किया है वह पीएम मोदी के चेहरे के दम पर चुनाव में उतरी है. जबकि आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल द्वारा किये गए कामों को लेकर वोट मांगा है. ऐसे में कौन बाजी मारेगा यह 11 फरवरी यानि मंगलवार को साफ हो जाएगा.