साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश कोरोना संकट के लड़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी रोजाना बढ़ रहे हैं. लेकिन लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान के चलते देश को ऐसे हालात में सावधानी से जीना ही है. कोरोना के मद्देनजर देश में लॉकडाउन 5.0 का आज दूसरा दिन है. इसे केंद्र की मोदी सरकार ने अनलॉक 1 भी नाम दिया हुआ है. यही कारण है कि देश में चल रही पाबंदियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं.
राशिफल 2 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. वृषभ- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा
राशिफल 1 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
री दुनिया एक तरफ कोरोना महामारी से जूझ रही है तो दूसरी तरफ चीन की तरह नेपाल भी बॉर्डर के मसले को लेकर भारत से रिश्ते खराब कर रहा है. वैसे चीन की तरफ से लद्दाख (Ladakh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हजारों सैनिकों की तैनाती के बाद भारत ने भी कड़ा रूख अपनाते हुए वहां बड़ी तादाद में अपने जवानों को तैनात कर दिया है.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से नए वर्ष पर सगाई की थी. अक्सर सोशल मीडिया साइट पर दोनों तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं जो खास चर्चा का विषय भी बनी रहती है. इसी बीच हार्दिक पांड्या ने अपने चाहने वालों को एक बड़ी खुशखबरी दी. हार्दिक ने इंस्ट्राग्राम पर खास तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनकी मंगेतर नताशा प्रेग्नेंट हैं।
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप रोजाना बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते केंद्र सरकार ने देशभर में लॉकडाउन 5.0 को लेकर शनिवार शाम गाइडलाइंस जारी की है. इसके अनुसार एक जून से 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा, हालांकि आर्थिक मुद्दे को ध्यान में रखकर सरकार ने इस दौरान अलग-अलग फेज में धीरे-धीरे छूट देने का निर्णय किया है.
राशिफल 31 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर दी है. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. कंटेनमेंट जोन के बाहर केंद्र सरकार ने छूट दी है. यह गाइडलाइंस 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी.
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के उपकप्तान हिटमैन रोहित शर्मा का नाम 2020 के राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा है. इसके साथ ही बोर्ड ने भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की है.जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश बोर्ड की तरफ से की गई है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) का ऐलान कर दिया है. बताना चाहते है कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस लॉकडाउन को अनलॉक 1 (Unlock 1) का नाम दिया है. साथ ही अनलॉक 1 के लिए गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस भी जारी की है.
राशिफल 30 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है. वृषभ-आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है
राशिफल 29 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है. वृषभ-आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी. मिथुन- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस से जंग जारी है तो दूसरी तरफ टिड्डी दलों के हमले की खबर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है.हर कोई टिड्डियों को लेकर चर्चा कर रहा है. बता दें कि राजस्थान के बाद टिड्डियों का दल अब पंजाब, मध्यप्रदेश, हरियाणा होते हुए बुधवार को महाराष्ट्र में प्रवेश कर गया है.
देश में कोविड-19 के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है. लॉकडाउन के कारण आर्थिक मोर्चे पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है. यही कारण है कि इस बार के लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है. राजस्थान के जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां आर्थिक समस्या का सामना कर रहे कुछ शिक्षक मनरेगा में मजदूरी करने को मजबूर हैं.
राशिफल 28 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. मिथुन-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
देश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप कब थमेगा यह कहना मुश्किल है. कोरोना से संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ रही है. कोरोना के कारण देश में मोदी सरकार ने लॉकडाउन को चौथी बार बढ़ाया हुआ है. इसके साथ लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का मसला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. रेलवे इन मजूदरों को इनके गृह राज्य भेजने के लिए विशेष ट्रेनें चला रही है.
भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है. चीन की तरफ से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पांच हजार सैनिकों की तैनाती के बाद भारतीय सेना ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए वहां बड़ी तादाद में अपने जवानों की तैनात की है. इसी बीच कांग्रेस की तरफ से भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है. भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर मचे घमासान को लेकर कांग्रेस ने एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने भारत सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि हम भारत सरकार से देश को विश्वास में लेने का आग्रह करते हैं.
कोरोना का कोहराम देश में बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भी नहीं रूक रही है. कोरोना के कारण देश में चौथी बार लॉकडाउन को बढ़ाया गया है. इसके साथ ही लगातार केंद्र सहित राज्य सरकारें लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील कर रही हैं.
राशिफल 27 मई 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
देश में कोरोना महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन को चौथी बार केंद्र सरकार ने बढ़ाया हुआ है. कोरोना के चलते आईपीएल पर भी खतरे के बादल शुरू से मंडराते रहे हैं. इसी कड़ी में आज का दिन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खास है. वैसे में कई बार कुछ ऐसी चीजें हो जाती हैं तो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं.