राशिफल 1 जून 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 1 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
राशिफल 1 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-
मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.
शुभ रंग - बैगनी
वृषभ- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.गाड़ी संभलकर चलाएं.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.
शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.
शुभ रंग - नीला
मिथुन- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.
शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.
शुभ रंग - सफेद
कर्क- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.
शुभ दान - चीनी का दान करें.
शुभ रंग - ग्रे
सिंह- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें।
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.
शुभ रंग - पर्पल
कन्या- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.
शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.
शुभ रंग - केसरिया
तुला- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.वाणी पर संयम रखें.
शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.
शुभ रंग - भूरा
वृश्चिक- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा।
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ दान - इत्र का दान करें.
शुभ रंग -हरा
धनु-फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.
शुभ दान - रक्तदान करें.
शुभ रंग - गुलाबी
मकर- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.
शुभ दान - चावल का दान करें.
शुभ रंग -लाल
कुंभ-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।
शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.
शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.
शुभ रंग -आसमानी
मीन-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.
शुभ रंग - पीला
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

