साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 4 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
यूपी के हाथरस में एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हुई हैवानियत को लेकर पुलिस प्रशासन सहित राज्य सरकार निशाने पर है. कांग्रेस ने तो योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी-प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के 35 सांसद दिल्ली से हाथरस के लिए निकले थे. लेकिन खबर है कि प्रशासन ने राहुल गांधीम प्रियंका गांधी सहित पांच लोगों को जाने की इजाजत दी है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप मामले और उसके अंतिम संस्कार को लेकर सूबे की सरकार पर पुलिस दोनों ही निशाने पर है. इस पुरे मामले में राज्य की बीजेपी सरकार की तरफ किरकिरी हो रही है. बावजूद इसके पुलिस के रवैये में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. हाथरस केस को लेकर कांग्रेस शुरू से ही हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हाथरस जैसी घटनाओं के लिए सिर्फ पुलिस नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार है.
हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार कटघरे में है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोर्चा संभाला हुआ है. राहुल गांधी आज एक बार फिर हाथरस कुच करने वाले हैं. उनके हाथरस जाने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनपर सीधा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री नें कहा कि वे इंसाफ दिलाने नहीं बल्कि राजनीति करने जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की घटना के बाद से ही सूबे की बीजेपी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. साथ ही कांग्रेस इस मसले पर पूरी तरह से हमलावर है. मीडिया पर लगी पाबंदी को आज तमाम विवाद के बीच आखिरकार हटा लिया गया है. लेकिन धारा 144 इलाके में लागू रहेगी. कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला हुआ है. जहां राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस के लिए एक बार फिर रवाना होने वाला है.
यूपी के हाथरस में हुई हैवानियत की घटना के बाद से कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष हमलावर है. इस मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अखिलेश यादव की तरफ से लगातार बयानबाजी का दौर शुरू है. कांग्रेस इस मसले पर पूरी तरह आक्रामक है. खबर है कि आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी के नेतृत्व में दोबारा हाथरस का रुख करने वाला है. दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर हाथरस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका ने पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट का विरोध किया है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप के मामले को लेकर देश में हर तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इसके साथ ही सूबे की योगी सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच महाराष्ट्र में भी इस कांड को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल शिवसेना इस मसले को लेकर यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलावर नजर आ रही है. शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने हाथरस मामले की जांच मुंबई पुलिस से कराने की मांग महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से की है.
यूपी के हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीया लड़की के साथ गैंगरेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया. इस दौरान उसे आरोपियों ने जमकर पिटा जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई. पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस पुरे मामले को लेकर सूबे की बीजेपी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. साथ ही प्रशासन का रवैया भी कई सारे सवाल खड़ा करता है. इसी बीच टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने बदसलूकी की घटना शुक्रवार को सामने आयी थी.
राशिफल 3 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी.साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे.
राशिफल 2 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले को लेकर सियासत जारी है. इस पुरे मामले में शुरू ही राज्य की पुलिस और सरकार सवालों के घेरे में है. विपक्ष की तरफ से यूपी की योगी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है. आज पीड़िता के परिवार से कांग्रेस नेता-राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा मिलने जा रहे थे. हालांकि यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जाने नहीं दिया. राहुल-प्रियंका ग्रेटर नोएडा से निकले थे. हालांकि अब खबर है कि राहुल गांधी, प्रियंका सहित 203 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है.
यूपी के हाथरस गैंगरेप में पीड़िता की मौत के मामले में बयानबाजी का दौर शुरू है. साथ ही हर मोर्चे पर यूपी पुलिस सहित प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. इस मामले में कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को आड़े हाथ ले रहा है. इसी कड़ी में पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार ने धमकाने और दबाव डालने की बात कही. इस खबर पर विवाद बढ़ता देख अब डीएम पीके पक्षकार का कहना है कि नकारात्मक खबरें चलाई जा रही हैं. मैंने कोई दबाब परिवार पर नहीं डाला है.
उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हाथरस और बलरामपुर में लड़कियों के साथ हुई हैवानियत के मामलों के चलते सूबे की बीजेपी सरकार पर पूरा विपक्ष हमलावर है. वहीं हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
यूपी के हाथरस गैंगरेप मसले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलवार है. कांग्रेस की तरफ से मोर्चा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खोला हुआ है. इसी कड़ी में दोनों नेता हाथरस के लिए रवाना हुए लेकिन कुछ घंटे चले घमासान के बाद यूपी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. राहुल गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें लाठी से मारकर गिराया गया. इन खबरों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल-प्रियंका गांधी पर हमला बोला है.
हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू है. जहां एक तरफ सूबे की योगी सरकार लगातार कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है तो दूसरी तरफ पीड़िता की जीभ काटने के खबरों पर उत्तर प्रदेश पुलिस सफाई देते फिर रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीड़िता की जीभ काटने की बात गलत है.
राशिफल 1 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.मेष- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें.
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के आज खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. उसने राजस्थान की टीम को 175 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम सिर्फ 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद से ही देश के हर कोने से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. हालांकि आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिवार से बातचीत की है. साथ ही कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस मसले पर यूपी की योगी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस पुरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आती है तब तक इससे निजात नहीं मिलने वाली है. देश में कोविड-19 को लेकर टॉप पर बना हुआ है. इसी बीच महाराष्ट्र से खबर है कि यहां लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक बढाया गया है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले को लेकर योगी सरकार निशाने पर है. इस पुरे मामले पर देश के हर तरफ से बयानबाजी हो रही है. इससे पहले खबर आयी कि रेप पीड़िता के निधन के बाद जबरन पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. हालांकि यूपी पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेप पीड़िता के परिवार से बातचीत की है. उन्होंने परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है.