RR vs KKR, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के आज खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. उसने राजस्थान की टीम को 175 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम सिर्फ 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी.
नई दिल्ली, 30 सितंबर. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League) के आज खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 37 रनों से हरा दिया है. टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. उसने राजस्थान की टीम को 175 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम सिर्फ 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी.
ज्ञात हो कि कोलकाता की टीम ने शुभमन गिल और इयोन मोर्गन की अच्छी बल्लेबाजी के चलते 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए थे. जहां गिल ने 34 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का मार 47 रन बनाए. वहीं मोर्गन ने 23 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और दो छक्के मारे. यह भी पढ़े-RR vs KKR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स के दिलचस्प मुकाबले को न करें मिस, Disney+Hotstar इस रोमांचक मैच को देखें लाइव
आईपीएल का ट्वीट-
Match 12. It's all over! Kolkata Knight Riders won by 37 runs https://t.co/BcmBq7Vuc9 #RRvKKR #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) September 30, 2020
ज्ञात हो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से टॉम कुरैन ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. लेकिन वे अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. कुरैन ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े. राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट चटकाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

