साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर आज गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड (Farmers' Tractor Rally) राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई है. दिल्ली में हिंसा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पूरी घटना की निंदा की है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने भी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को ‘राजहठ’ छोड़ ‘राजधर्म’ के मार्ग पर चलना होगा.
कृषि बिल के विरोध में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर किसानों ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुई है. जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की. हिंसक घटनाओं में कई पुलिस वाले घायल हुए हैं. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारियों से अपील करते हुए कहा कि जो पहले से तय रास्ते हैं वहां से वापस लोट जाएं.
देश में आज जहां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली में हिंसा की घटना कई जगहों पर हुई है. किसानों और पुलिस वालों के बीच कई जगहों पर झड़प भी हुई है. हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने कई दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है. इसी बीच हिंसा की घटना पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान देते हुए इसकी निंदा की है. किसान मोर्चा ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठ की. इससे आंदोलन को नुकसान पहुंचेगा.
कृषि बिल को लेकर किसानों द्वारा निकाले गए ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद ली तरह के सवाल उठने लगे हैं. हालांकि किसान यूनियन की तरफ से कहा जा रहा है कि ऐसा करने वाले लोग उनके नहीं है. किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद प्रशासन ने दिल्ली के कई इलाकों में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है.
देश में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ कृषि बिल को लेकर राजधानी दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल जारी है. किसानों की ट्रैक्टर रैली में कई जगहों पर बवाल की खबर है. दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़ दिया है. ऐसे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन अब उग्र हो गया है. दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हुए बवाल की खबरों पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गड़बड़ करने वाले राजीतिक दल के लोग हैं.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फिलहाल अपने फैसलों को लेकर खासा चर्चा में बनी हुईं है. सूबे के हर सेक्टर के काम कर रही बीजेपी सरकार लगातार लोगों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है. इसी बीच आज योगी कैबिनेट की बैठक हुई है. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं. बताना चाहते हैं कि यूपी सरकार ने सूबे में 250 मेगावाट का डाटा सेंटर सहित स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के निर्माण को हरी झंडी दिखाई है.
26 जनवरी 2021 यानि गणतंत्र दिवस के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. वृषभ-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.
देश में मंगलवार यानि कल गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इससे पहले आज देश के सर्वोच्य पुरस्कारों पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा केंद्र की मोदी सरकार ने कर दी है. इस अवॉर्ड में पद्म विभूषण, पद्म भूषण सहित पद्म श्री इन तीन श्रेणियों के तहत पुरस्कार दिया जाता है. 72वें गणतंत्र दिवस से पहले मोदी सरकार ने सम्मानीत होने वाले दिग्गजों के नाम की घोषणा की है. जिसमें जापान के शिजों आबे, एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया है. जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान और लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया है.
कृषि बिल को लेकर किसानों की तरफ से हल्लाबोल जारी है. किसान जहां अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं वहीं मोदी सरकार ने भी साफ कर दिया है कि वह कानूनों को वापस नहीं लेने वाली है. किसानों ने 26 जनवरी यानि कल के दिन ट्रैक्टर परेड की घोषणा पहले ही कर रखी है. इसी बीच अब किसानों ने दबाब बनाने की रणनीति के तहत पैदल मार्च निकालने की घोषणा की है. किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि 1 फरवरी को दिल्ली सहित अन्य इलाकों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे.
कम समय में पैसों में इजाफा हो इसे ध्यान में रखकर लोग शेयर बाजार सहित कई जगहों पर निवेश करते हैं. ऐसे में आईपीओ भी एक बेहतर विकल्प है. इस साल कई कंपनियों के आईपीओ आने वाले है यह जानकारी पहले ही सामने आयी है. इसी कड़ी में साल का पहला आईपीओ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC IPO Allotment) ने लाया है. ऐसे में इस आईपीओ की चाहत रखने वाले यूजर्स के लिए आज बड़ा दिन है. ग्राहक जानना चाहते हैं कि आईआरएफसी का आईपीओ उन्हें मिलेगा या नहीं.
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई है. लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. कृषि कानूनों को लेकर आज मुंबई के आजाद मैदान में हजारों की तादात में किसान पहुंचे है. इस कार्यक्रम में एनसीपी चीफ शरद पवार भी पहुंचे और लोगों को संबोधित भी किया. पवार ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं जो प्रधानमंत्री ने उनके बारे में नहीं पूछा.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच चीनी सैनिकों की तरफ से एक बार फिर नापाक हरकत की गई है. इंडियन आर्मी ने चीन की इस हिमाकत का करारा जवाब दिया है. जानकारी के अनुसार सिक्किम के नाकू ला में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की झड़प हुई है. बॉर्डर पर अब तनाव बढ़ गया है. जिसे लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मुंह तोड़ जवाब न देने से चीनियों के हौसले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं.
25 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. वृषभ- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा.
24 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. मिथुन- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें
23 जनवरी 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. वृषभ-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे.
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की आज बैठक भी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सहित कई मसलों पर चर्चा हुई है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि जून 2021 से पहले पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त हो जाएगा. दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी के नेताओं की तरफ से अब बयानबाजी शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के नाम की पैरवी की है. साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल बेहतर विकल्प है.
मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. केंद्र और किसानों के साथ 11वें दौर की आज बातचीत भी हुई है. लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साध रहा है. इसी बीच मुंबई के विक्रोली इलाके में किसानों के समर्थन में ट्रांसजेंडरों ने प्रदर्शन किया है. साथ ही कहा की उनकी समस्या का समाधान निकले.
सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं. जिसमें कई तरह के दावें किये जाते हैं. हालांकि वे वीडियो बाद में फेक भी साबित होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें भारतीय फैन्स वंदे मातरम एक मैच के दौरान गाते दिखाई पड़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि फैन्स वंदे मातरम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले गए मैच के दौरान गा रहे हैं. हालांकि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.
केंद्र और किसानों के बीच आज भी 11वें दौर की बैठक हुई है. लेकिन मामले का समाधान नहीं निकल सका है. ऐसे में यह मामला सुलझने की बजाय आगे घसीटता जा रहा है. मोदी सरकार और किसानों के बीच हुई बैठक खत्म हो गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र ने आज किसानों से कहा कि हमने जो प्रस्ताव दिया है वह आपके भले के लिए है. किसानों और केंद्र के बीच बात न बनने से बातचीत को लेकर अगली तारीख अभी तय नहीं की गई है.
बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं लालू यादव की तबियत कल शाम बिगड़ गई थी. हालांकि उनके स्वास्थ पर रिम्स अस्पताल और डॉक्टरों की खास नजर है. इसी बीच लालू के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि लालू यादव के फेफड़ो में पानी की समस्या है और 25 फीसदी किडनी काम कर रही है.